विधायक इंद्र कुमार साहू ने किया इन विकास कार्यो का लोकर्पण एवं भूमि पूजन….

आरंग। जनपद पंचायत आरंग के ग्राम पंचायत निसदा में कई विकास कार्यो का लोकर्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू के हाथों सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिंकू चंद्राकर उपाध्यक्ष ज. पं. पंचायत आरंग ने किया।तोषण चंद्राकर अध्यक्ष भाजपा मंडल चम्पारण, कृष्ण कुमार साहू ज. पं. प. सदस्य गौतम साहू, मुकेश ढीढी, मानसिग निषाद सरपंच, खुम्मन सिन्हा उपसरपंच विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।निसदा हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में 5.00 लाख रु के लागत से बने साहू सामुदायिक भवन का लोकार्पण तथा उचित मूल्य की दुकान 10.58 लाख रंगमंच सह भवन निर्माण 7 लाख, बाजार चौक शेड निर्माण 36.49 लाख तथा नाली निर्माण चार लाख का भूमि पूजन अतिथियो द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंच गण एसकुमार साहू, सूर्यकांत साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, कोमलसाहू, नागेश साहू, चंदनलाल कन्नौजे, कुंती साहू, दुर्गा साहू, सुशीला साहू, योगेश्वरी निषाद, हिरौंदी निषाद, सरिता निषाद , योगेश्वरी निषाद,कुमारी निषाद ग्रामीण जन नारायण साहू, मनहरण साहू, अशोक साहू, मोहन साहू,डॉ. भुवन लाल साहू, युवराज साहू, कोमल साहू, हिरामन सिन्हा सहित सचिव गोपाल चंद्राकर ,रोजगार सहायक ओमप्रकाश साहू और ग्रामीण जन उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग


