नगरी न्यूज : हेल्थ शिविर में बच्चों के चेहरे पर खिली मुस्कान,408 बच्चों का हुआ जांच,228 बच्चों का कराया गया स्वर्ण प्रासन,कमार जनजाति के बच्चे भी हुए शामिल…

धमतरी/नगरी,28 फ़रवरी 2026। धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार दिनांक आज विकासखंड मुख्यालय नगरी के नगर पंचायत नगरी स्थित सामुदायिक भवन में 0 से 06 वर्ष के कुपोषित बच्चों के लिए स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, शिविर का शुभारंभ बलजीत छाबड़ा अध्यक्ष नगर पंचायत नगरी और पार्षदगणों के हाथों प्रारंभ हुआ, शिविर में 06 सेक्टर के 408 बच्चों का जांच हुआ जिसमें से कमार जनजाति के बच्चे भी शमिल थे।
लोगों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने दोनों विभाग के इस पहल की प्रशंसा करते हुए उपस्थित पालक गणों को शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया, साथ शिविर के बारे में बताते हुए हितेन्द्र कुमार साहू बीपीएम नगरी ने कहा कि शिविर का मकसद कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग के सांथ एक छत के नीचे सभी प्रकार की जांच, उपचार , रेफरल व सलाह उपलब्ध कराना है, इस शिविर में आयुष विभाग की भी सेवाऐं बच्चों को मिली,शिविर में डा. डी. एन. सोम ,एनआरसी व चाईल्ड हेल्थ नोडल विशेष रूप से उपस्थित थे।
उन्होंने विशेष केटेगरी के बच्चों को देखकर आवश्यकतानुसार चिकित्सा उपलब्ध कराई,शिविर में चिरायु दल के चिकित्सक व टीम भी थे, जिन्होंने चिरायु कार्यक्रम के तहत् बच्चो की स्क्रीनिंग किया,सोमेन्द्र कुमार साहू परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जानकरी दी गई इसमें विशेष रूप से ऐसे बच्चे चिहांकित कर लाये गये थे, जिनका किसी बीमारी के कारण वजन नही बढ़ रहा था एवं जिन्हें गंभीर समस्याऐं थी उनको चिकित्सकों के परामर्श अनुसार भिन्न भिन्न पैथी के उपचार व सलाह प्रदान किया गया।
डॉ. तुलाराम साहू होम्योपैथी चिकित्सक व डॉ.आशीष तथा डॉ. एमपी चंद्राकार आयुष चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि उनके कांउटर पर 228 बच्चो का स्वर्ण प्रासन कराया गया व 156 बच्चो को आयुष के मेडिसीन बांटे गये इस दरम्यान बच्चो की माताओ को भी जांच कर उपचार प्रदान किया गया, चिरायु दल से उपस्थिति डॉ.अखिल चंद्राकार डॉ. शमा खान, डॉ. रेणुका चैहान व डॉ.मिथलेश साहू ने बताया कि उनके कांउटर में भी 165 चिरायु के बच्चे आये थे।
जिनमें से अधिकांश बच्चे सदी खांसी चर्म रोग के केस थे,कुछ मध्य कुपोषित बच्चे नये चिन्हांकित हुए है, जिन्हें मौके पर उपचार प्रदान किया गया किंतु उन्हें एनआरसी की सेवाऐं प्रदान की जायेगी इसी प्रकार एक जन्मजात हृदय रोग का केस आया जो पूर्व से चिन्हांकित है जिसका फालोअप लिया गया ,कार्यक्रम के अंत में डॉ. अरूण नेताम बीएमओ नगरी ने बताया कि यह शिविर काफी सफल रहा इसमें लगभग 408 केस आये 88 बच्चों का रक्त परीक्षण किया गया जिसमें से कोई भी बच्चा गंभीर एनेमिक नही मिला समान्य रक्तलप्ता का केवल 01 केस मिला एलोपेथिक क्लीनिक में 264 को विभिन्न प्रकार के मेडिसीन प्रदान किये गये जिसमें कैल्शियम की कमी वाले , प्रोटीन की कमी वाले बच्चों को मौके पर ही दवाईयां वितरण किया गया।
वहीं नेत्र विकार के 20 केस दंत रोग से संबंधित 26 केस चिन्हांकित हुए जिनका मौके पर उपचार किया गया इन सभी केस का दोनों विभाग मिलकर नियमित रूप से फालोअप करेंगें तथा आवश्यकतानुसार उपचार सेवाऐं प्रदान करते रहेगे टीम में स्वयं सेवी संस्था अजीम प्रेमजी फाउडेशन मोबाई क्रेशिज , लोक आस्था संस्था का विशेष सहयोग रहा,कार्यक्रम में पार्षदगण अश्वनी निषाद, शंकर देव, श्रीमती अल्का साहू , श्रीमती टुकेश्वरी जयंती साहू,श्रीमती मिक्की गुप्ता , श्रीमती चलेश्वरी साहू ,देवश्रण साहू , हरिश साहू , राजा पवार के सांथ महिला बाल विकास विभाग के सभी सुपरवाईजर व स्वाथ्य विभाग के पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।

