Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    July 8, 2026

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    July 7, 2026

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न-इतने मरीजों ने लिया निःशुल्क लाभ

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 8
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नगरवासियों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए विधायक ने इन क्षेत्रों में किया डोर टू डोर जनसम्पर्क
    Blog

    नगरवासियों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए विधायक ने इन क्षेत्रों में किया डोर टू डोर जनसम्पर्क

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 6, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नगरवासियों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए विधायक ने इन क्षेत्रों में किया डोर टू डोर जनसम्पर्क

    आरंग।नगरीय निकाय चुनाव को लेकर विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में आरंग में जनसंपर्क किया। उन्होंने नगरवासियों से “ट्रिपल इंजन सरकार” बनाने का आह्वान करते हुए आरंग के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ संदीप जैन तथा सभी 17 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

    जनसंपर्क अभियान की शुरुआत बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर की गई। अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नगर के प्रमुख क्षेत्रों बागेश्वर पारा, मछली चौक, लोधी पारा, रामनगर, केवशी पारा, शीतला पारा, इंदिरा चौक होते हुए भक्त माता कर्मा चौक तक डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 11 में पार्षद प्रत्याशी विरेंद्र (गोलू) कंडरा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भी किया।
    इस अवसर पर गुरु खुशवंत ने कहा कार्यकर्ताओ और मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि”डबल इंजन सरकार ने प्रदेश और देश में ऐतिहासिक कार्य किए हैं और अब समय आ गया है नगर में भी भाजपा की सरकार बनाने का ताकि ट्रिपल इंजन सरकार आरंग का बहुआयामी विकास, नगर में अधूरे कार्य तेजी से पूरे करने के साथ साथ हर वर्ग को भाजपा सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ दिला सके। भाजपा का हर प्रत्याशी आरंग की सेवा के लिए संकल्पित है और जनता के सहयोग से हम नगर को सशक्त, समृद्ध और विकसित बनाएंगे।

    भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में नगरवासियों का उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों समर्थकों के साथ हुए इस जनसंपर्क अभियान में जनता ने कमल का बटन दबाने का संकल्प लिया और आरंग को भाजपा की नगर सरकार देने का वादा भी किया। इस अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. संदीप जैन सहित भाजपा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, पार्षद प्रत्याशी, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    July 8, 2026

    चित्रलेखा साहू पुनः छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ महिला प्रकोष्ठ की सह संयोजिका मनोनीत

    July 7, 2026

    आरंग में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर संपन्न-इतने मरीजों ने लिया निःशुल्क लाभ

    July 7, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान…

    Vinod GuptaJuly 8, 202650 Views

    स्कूली बच्चों एवं राहगीरों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वार्ड में ढहाया गया जर्जर मकान……

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.