Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धान खरीदी केंद्र खल्लारी एवं चरोदा के उप केंद्रों को पूर्ण सहकारी समिति के रूप में स्थापित करने एवं खल्लारी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोले जाने की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन….
    Blog

    धान खरीदी केंद्र खल्लारी एवं चरोदा के उप केंद्रों को पूर्ण सहकारी समिति के रूप में स्थापित करने एवं खल्लारी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोले जाने की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन….

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuOctober 5, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धान खरीदी केंद्र खल्लारी एवं चरोदा के उप केंद्रों को पूर्ण सहकारी समिति के रूप में स्थापित करने एवं खल्लारी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोले जाने की मांग को लेकर किसानों ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन….

    महासमुंद/ धान खरीदी केन्द्र खल्लारी एवं चरौदा के उप केन्द्रों को पूर्ण सहकारी समिति के रूप में स्थापित करने और खल्लारी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोले जाने की मांग को लेकर खल्लारी के सामाजिक कार्यकर्ता तारेश साहू ने महासमुंद कलेक्टर के नाम, कलेक्ट्रेट कार्यालय के आवक जावक शाखा में ज्ञापन प्रेषित किया है।

    कलेक्ट्रेट कार्यालय को प्रेषित ज्ञापन के सम्बन्ध में तारेश साहू ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये, ग्रामीण सेवा साख सहकारी समिति खल्लारी के उप केन्द्र बी.के. बाहरा एवं चरौदा के उप केन्द्र ओंकारबंद को पूर्ण सहकारी समिति के रूप में स्थापित करने और खल्लारी में सहकारिता बैंक किसानों के हित व सुविधाओं के अनुरूप खोलने की अति आवश्यकता है। इन सुविधाओं से किसानों को ज्यादा सोहलियत होगी। वहीं जिससे ग्रामीण सेवा साख सहकारी समिति खल्लारी के उप केन्द्र बी.के.बाहरा अंतर्गत भीमखोज, जोरातराई, रैताल, गाडाघाट, बोहारडीह, पतेरापाली और ग्रामीण सेवा साख सहकारी समिति चरौदा के उप केन्द्र ओंकारबंद अंतर्गत मरार कसही बाहरा, तेलीबांधा, पंडकीपाली, नवागांव, चुरकी, तरपोंगी शामिल है। इन गांवों के उप केन्द्रों के पूर्ण सहकारी समिति के रूप में स्थापित होने से क्षेत्र में धान खरीदी केन्द्र की संख्या बढेगी। वहीं जिससे समितियों के संख्या अधिक होने से क्षेत्र के गांव खल्लारी में सहकारिता बैंक भी शासन के नीति अनुरूप किसानों के हित में खुल सकेगा। जिससे क्षेत्र के प्रत्येक किसानों को सुविधाओं का बड़ा लाभ मिलेगा। इस दौरान कृषक रमेश तिवारी, मिल्लुराम साहू, डोमन दीवान, नोहर साहू, उजेन्द्र दीवान संहित आदि उपस्थित रहे।

    किसानों के हस्ताक्षर युक्ति पत्र, भेजा गया डाक से
    वहीं इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता तारेश साहू ने डाक के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महासमुंद जिला के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम को क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत बी.के. बाहरा के सरपंच जनकराम ध्रुव, ग्राम पंचायत मरार कसही बाहरा के सरपंच कमलनारायण साहू एवं किसान देवकराम साहू, जगदीशराम साहू, भेखलाल पटेल, चमन गुप्ता, बैसाखु चक्रधारी, रमेश तिवारी, मिल्लुराम साहू, मनहरण पटेल, केशवराम साहू, लुकेश्वर ध्रुव, लेखराम साहू, तोषराम साहू, मनहरण गुप्ता, गोपालराम पटेल, राजेन्द्र सेन, चेतन साहू, पीलुराम साहू, पवन पटेल बरूण यादव, गोवर्धन यादव संहित क्षेत्र के आदि किसानों व क्षेत्रवासियों का हस्ताक्षर युक्ति पत्र भी भेजा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 202645 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.