Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»देश के महापुरुषों व शहीद की प्रतिमा अंधेरे में, नगर पालिका को सुध नहीं
    Blog

    देश के महापुरुषों व शहीद की प्रतिमा अंधेरे में, नगर पालिका को सुध नहीं

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuDecember 27, 20242 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    देश के महापुरुषों व शहीद की प्रतिमा अंधेरे में, नगर पालिका को सुध नहीं

    नवापारा राजिम। नवापारा नगर में अनेक जगहों विभिन्न चौक चौराहों पर नगर पालिका द्वारा देश के महापुरुषों व शहीद की आदमकद प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। नगर के हृदय स्थल गांधी चौक घना अंधेरा रहता है। यहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, छत्तीसगढ़ी के महान साहित्यकार ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व छत्तीसगढ़ के गांधी के रुप में जाने जाने वाले वाले पंडित सुंदर लाल शर्मा की प्रतिमा स्थापित है। यहां भी अंधेरा कायम है।जिसकी देख रेख व रखरखाव की जिम्मेदारी नगर पालिका द्वारा की जाती है।

    आज ये चौक – चौराहे पूरी तरह से अंधेरे में डूबे हुए हैं। देश के महापुरुष व शहीद अंधेरे में है। गंज रोड में हरिहर स्कूल के पास छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा लगाई गई है। जिसे देखकर लोग उनके बलिदान को याद कर सके। यहां पर भी घना अंधेरा रहता है। जबकि चंद कदम पर पालिका कार्यालय है। पानी टंकी के सामने सरकारी अस्पताल के पास अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा स्थापित है ।

    यहां की एलईडी लाइट कई महीनो से खराब है जिसे ठीक नहीं किया गया है।रायपुर रोड में गुलाब गार्डन के बाजू देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की प्रतिमा लगी हुई है यह स्थल भी अंधेरे में डूबा हुआ है। स्थानीय बस स्टैंड में लौह महिला पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। यहां पर भी यही स्थिति है। यहां से चंद कदमों की दूरी पर आजादी के दीवाने महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगी हुई है।

    देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा स्थानीय नेहरू घाट में लगी हुई है जबकि यहां पर स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की सरकार बैठी हुई है उसके बावजूद नेहरू जी की प्रतिमा अंधेरे में डूबी हुई है। लाखों रुपए खर्च कर प्रतिमा लगाई गई है ,चौक बनाया गया है उसके बाद भी यहां पर अंधेरा कायम है। स्थानीय प्रशासन को वार्ड वासियों ने कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया वहीं पालिका को आवेदन भी दिया गया लेकिन स्थिति जस की तरफ बनी हुई है यहां पर अंधेरा अभी भी बना हुआ है। वार्ड वासी नगर पालिका जा जाकर परेशान हो गए हैं। यहां पर यह बताना लाजिमी होगा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की अस्थियों को त्रिवेणी संगम में इसी स्थान पर विसर्जित किया गया था। यह देश की ऐतिहासिक धरोहर है। इसी की याद में यहां पर नेहरू स्तंभ बनाया गया है और घाट का नाम भी नेहरू घाट रखा गया है। जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका द्वारा इस स्थान की उपेक्षा समझ से परे है। सिर्फ मेले भर यहां पर रोशनी की जाती है बाकी समय यहां अंधेरा कायम रहता है। जिसका फायदा असामाजिक तत्व रात के समय उठाते हैं।

    तुकाराम कंसारी राजिम

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 2026103 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.