दुर्गोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन-कोसल मंच के कवियों ने दी प्रस्तुति…

आरंग । माँ दुर्गोत्सव समिति गोरा चौक बोरिद के तत्वावधान में नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कोशल साहित्य कला मंच आरंग के कवियों ने अपनी काव्य रस से दर्शको का मन मोह लिया । तृप्ति शर्मा ने, मां एव बालिका शिक्षा, रीति सोनपिपरे ने गीत के माध्यम से अपनी बात रखी, हिरेन्द्र साहू ने श्रृंगार रस, गोपत राम टंडन ने गर्भ में भ्रण जाँच एवं गांव के मड़ई पर कविता पाठ, डॉ. तेजराम जलक्षत्री ने मां शक्ति पर शानदार गीत प्रस्तुत किया । हरमन बघेल ने अपने अंदाज में हास्य व्यग्य पर कलम की ताकत पर प्रकाश डाला । वरिष्ठ कवि विनोद गुप्ता ने तुलसी के मानस प्रसंग पर चौपाई द्वारा एवं अनुपनाथ योगी ने चुनाव के समय की स्थिति पर गीत के माध्यम से अपनी बात रखी । स्थानीय स्तर पर दुर्गेश साहू ने गांव की मिट्टी पर सुमधुर गीत एवं जयराम सेन ने अब्राहम लिंकन के जीवन प्रसंग पर लोकगीत मे प्रस्तुत किया । इस अवसर पर दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारी शिवनारायण साहू, भेखलाल साहू, भूषण साहू,भरत चंद्राकर, राजु चंद्राकर, जगदीश चंद्राकर, जीवराखन साहू, मुकेश साहू, रमेश साहू, बिरजु निर्मलकर, खेमन साहू, भरत धीवर, शारदा साहू, यादराम साहू, पुनीत साहू, पुनीत साहू, बसंत साहू, वेद चंद्राकर, मोनू चंद्राकर, भोजप्रताप धीवर, महेश साहू, भानुप्रताप साहू सहित बड़ी संख्या ग्रामवासी उपस्थित थे । दुर्गोत्सव समिति द्वारा कोशल साहित्य कला मंच के कवियों का शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन शास.पूर्व माध्य. विद्यालय बोरिद के शिक्षक होरीलाल पटेल ने किया ।
विनोद गुप्ता-आरंग





