Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के साथ सामाजिक समरसता का भव्य आयोजन संपन्न

    May 25, 2026

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’

    May 24, 2026

    सर्वेक्षण में यहॉ मिला 91 वर्ष पुराना दुर्लभ रामचरितमानस पोथी और हस्तलिखित उपन्यास-एसडीएम ने किया अवलोकन

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»Aaj Ka Rashifal 24 August 2025: रविवार के दिन भाग्य देगा इन 3 राशियों का साथ, आज बनेंगे आपके बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल
    Blog

    Aaj Ka Rashifal 24 August 2025: रविवार के दिन भाग्य देगा इन 3 राशियों का साथ, आज बनेंगे आपके बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 24, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 24 August 2025: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 06 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां।

    आज का मेष राशि (24 अगस्त 2025)

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कुछ लोग आपको कंफ्यूज करने की कोशिश करेंगे। दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे, इससे आपके कार्य बड़ी ही आसानी से पूरे होंगे। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान देने से आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आज किसी कार्य को पूरा करने में पुरानी कम्पनी का अनुभव काम आएगा। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुये है। 

    • शुभ अंक- लाल
    • शुभ रंग- 04

    आज का वृषभ राशि (24 अगस्त 2025)

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाये रखें जल्द ही आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर करेंगे। लवमेट एक दूसरे प्रति विश्वास बनाये रखें। रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता के योग बने हुये है। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

    • शुभ अंक- पीला
    • शुभ रंग- 06

    आज का मिथुन राशिफल (24 अगस्त 2025)

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज अपनी बातों से ही किसी को प्रभावित कर देंगे। आपके द्वारा समाज में किये गये सराहनीय काम को देखकर लोग आपसे कुछ अच्छा सीखेंगे, यह देखकर आपको गर्व महसूस होगा। इस राशि के जो लोग शिक्षण संस्थान से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट आज अपने आप पर भरोसा बनाये रखें, जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं। आज आप अपने बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं।

    • शुभ अंक- हरा
    • शुभ रंग- 04

    आज का कर्क राशिफल (24 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपका कोई काम जो आप काफी दिनों से कर रहे थे वह आज पूरा हो जायेगा। साथ ही आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज विद्यार्थियों द्वारा काफी दिनों से की गयी मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें इससे बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है, आप अपने मित्रों की सलाह भी ले सकते है। आज किसी भी व्यक्ति के लिए प्रतिशोध की भावना न रखें। जैसी आपकी सोच रहेगी, वैसे ही अनुभव मिलेंगे।

    • शुभ अंक- पर्पल
    • शुभ रंग- 01

    आज का सिंह राशिफल (24 अगस्त 2025)

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मानवहित में किये गये सराहनीय कामों के कारण आपको सम्मान मिलेगा। गैर-जरूरी खर्चों पर रोक लगाकर आप बचत करने के बारे में विचार करेंगे। व्यवसायिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलती रहेंगी। अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लायेंगे, आत्मविश्वास बनाए रखें। काम से संबंधित अवसर प्राप्त होने के बाद भी उसका फायदा न उठाने की वजह से पछतावा हो सकता है। काम पर ध्यान बनाए रखें। जीवनसाथी आज घर के कार्यों को पूरा करने में मदद करेंगे।

    • शुभ अंक- नारंगी
    • शुभ रंग- 09

    आज का कन्या राशिफल (24 अगस्त 2025)

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं वो लोग अपने काम पा ज्यादा ध्यान दें। आज आप किसी से भी बहस की स्थिति में आ सकते हैं, इस समय आपका मौन रहना ज्यादा अच्छा होगा। पब्लिक प्लेस पर अपनी छवि ख़राब न होने दें। लवमेट के रिश्ते में भी मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अपने सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। 

    • शुभ अंक- गोल्डन
    • शुभ रंग- 03

    आज का तुला राशिफल (24 अगस्त 2025)

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपके काम करने के तरीकों से लोग प्रभावित होंगे, लोग आपका अनुसरण करेंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम होंगे। आज किसी से बात करते समय अपनी बातें शेयर न करें। आज आप जिस काम की शुरुआत करेंगे वह आपकी बनाई गयी रूपरेखा के अनुसार समय से पूरा हो जायेगा। अगर आपका कोई कोर्ट से सम्बंधित मामला चल रहा है, तो उसके सुलझने की पूरी उम्मीद है।

    • शुभ अंक- काला
    • शुभ रंग- 06

    आज का वृश्चिक राशिफल (24 अगस्त 2025)

    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज मित्रों से अपने मन की बात शेयर करने से आपके मन को सुकून मिलेगा। इसके साथ ही आपको नयी नयी जानकारियां भी हासिल होंगी। आपको किसी रिश्तेदार से शुभ सन्देश भी मिल सकता है, इससे आपकी ख़ुशी दोगुनी हो जाएगी। आज आपके बिजनेस में ख़ास एग्रीमेंट होगा लेकिन कॉम्पटीशन के दौर में अपने कार्य करने के तरीकों में बदलाव करना जरुरी है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे।

    • शुभ अंक- पर्पल
    • शुभ रंग- 09

    आज का धनु राशिफल (24 अगस्त 2025)

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने निजी कामों पर बाहरी लोगों का दखल न होने दें। आप कोई भी फैसला भावात्मक बातों में आकर न करके गलत फैसलों से बच जायेंगे। आज ज्यादा काम के कारण आपको थकान हो सकती है आपकी छोटी छोटी परेशानियों का निवारण जल्द ही आप कर लेंगे। घर परिवार में में सुखद माहौल रहेगा। व्यापार में जो जिम्मेदारियां मिलेंगी, उसे आप सफलता से निभा लेंगे। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। 

    • शुभ अंक- महरून
    • शुभ रंग- 08

    आज का मकर राशिफल (24 अगस्त 2025)

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप शाम का समय अपने माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण टॉपिक पर विचार विमर्श करेंगे, आपको अच्छा सोल्यूशन मिल सकता है। अगर आप किसी काम की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं हैं तो पहले शुभ मुहूर्त देखना अच्छा रहेगा। आपके द्वारा समाज में किये कामों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज कोई विश पूरी होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। 

    • शुभ अंक- नीला
    • शुभ रंग- 01

    आज का कुंभ राशिफल (24 अगस्त 2025)

    आज का दिन आपके परिवार के लिए नयी खुशियां लेकर आया है। आज आपको किसी अनुभवी से मिली सलाह फायदेमंद साबित होगी। आपने, अपने काम को लेकर जो भी सपने संजोये थे, वो आज काफी हद तक पूरे हो जायेंगे। आज स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर दिन है। आज घर में सदस्यों के बीच सामंजस्य होने से शांति का माहौल बना रहेगा। आज थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से आपको फ्रेशनेस महसूस होगी। 

    • शुभ अंक- पिंक
    • शुभ रंग- 03

    आज का मीन राशि (24 अगस्त 2025)

    आज का समय आपके लिए अच्छा है। आज आपकी पारिवारिक समस्या हल होगी औए आपके रुके काम में गति आएगी। आज सकारात्मक प्रकृति के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपकी मेहनत का उचित फल आपको जल्द ही मिलने वाला है। आज आप अफवाहों पर ध्यान न दें अपने काम को बेहतर तरीके से करते रहें। आपकी कोई आफीशियल यात्रा भी संभव है ये यात्रा आपके लिए शुभ होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप डिनर करने का प्लान बनायेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा, बस थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। 

    • शुभ अंक- लाल
    • शुभ रंग- 01
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के साथ सामाजिक समरसता का भव्य आयोजन संपन्न

    May 25, 2026

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’

    May 24, 2026

    सर्वेक्षण में यहॉ मिला 91 वर्ष पुराना दुर्लभ रामचरितमानस पोथी और हस्तलिखित उपन्यास-एसडीएम ने किया अवलोकन

    May 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के साथ सामाजिक समरसता का भव्य आयोजन संपन्न

    Vinod GuptaMay 25, 2026

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.