Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    September 19, 2026

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026

    बड़ी कार्यवाही-अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार सहायक शिक्षक निलंबित-जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का भव्य समापन,महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब,पहली बार गंगा आरती और स्नान कुंड के लिए याद किया जाएगा महोत्सव
    आप की खबर

    तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का भव्य समापन,महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब,पहली बार गंगा आरती और स्नान कुंड के लिए याद किया जाएगा महोत्सव

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsFebruary 27, 202410 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का भव्य समापन,महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब,पहली बार गंगा आरती और स्नान कुंड के लिए याद किया जाएगा महोत्सव

    महोत्सव के सफल और  सुव्यवस्थित आयोजन को सभी ने सराहा

    अंतिम दिन सांसद श्री साहू गंगा आरती में हुए शामिल

    जनप्रतिनिधी सहित अधिकारियों ने उठाया कार्यक्रम का लुत्फ

    महासमुंद 26 फरवरी 2024/ धार्मिक, पुरातात्विक और ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का सोमवार शाम भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नी लाल साहू बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शामिल हुए। इसके पूर्व वे चित्रोत्पला गंगा आरती में शामिल हुए।

    इस अवसर पर इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डा विमल चोपड़ा, श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान, चंद्रहास चंद्राकर, येतराम साहू, सतपाल सिंह पाली, नीलम दीवान, देवेंद्र शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, वन मंडल अधिकारी श्री पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अनुविभागीय अधिकारी श्री उमेश साहू, रेखराज़ शर्मा सहित बड़ी संख्या में दर्शक एवं श्रद्धालु  कार्यक्रम में मौजूद थे।

    सिरपुर महोत्सव में उमड़ पड़ा जन सैलाब

    सिरपुर महोत्सव में तीनों दिन जन सैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय कलाकार सहित राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों से सुसज्जित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने सिरपुर के अलावा आस-पास एवं प्रदेश भर के श्रद्धालु और आगंतुक हजारों की संख्या में पहुंचे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिदिन विशाल जन समूह ने कार्यक्रमों का तन्मयता से आनंद लिया। प्रमुख कार्यक्रम में इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सावंत , मुम्बई के कलाकारों द्वारा गीता सार की प्रस्तुति, छत्तीसगढ़ी छॉलीवुड कलाकार सुनील सोनी, भूपेन्द्र साहू एवं आरू साहू की छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े लोक परम्परा पर आधारित सांस्कृति प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। 

    कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन

    कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में इस बार सिरपुर महोत्सव की खास तैयारी की गई थी। कलेक्टर श्री मलिक स्वयं महोत्सव के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए मौके पर पहुंचकर मार्गदर्शन देते रहे। सिरपुर की गलियों में स्थायी विद्युत व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और आकर्षक भव्य मंच बनाया गया। जिससे दर्शक प्रभावित हुए और लगातार परिवार सहित सिरपुर महोत्सव का आनंद लेने बड़ी संख्या में पहुंचे। सफल आयोजन के लिए  जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक को नोडल अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री उमेश साहू को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया तथा अन्य अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। 

    महोत्सव में पहली बार गंगा आरती एवं स्नान कुंड

    वर्ष 2006 से सिरपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। परंतु कलेक्टर की पहल पर पहली बार चित्रोत्पला गंगा आरती के लिए आकर्षक मंच बनाया गया एवं स्थानीय पुजारियों से गंगा आरती कराया गया। जिससे लोगों का जुड़ाव बढ़ा। साथ ही श्रद्धालुओं के स्नान के लिए कुंड का निर्माण भी किया गया। 

    मुख्य अतिथि श्री साहू ने किया स्टाल का अवलोकन

    शासकीय विभागों द्वारा विभागीय स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही हितग्राहियों  को लाभान्वित भी किया गया। मुख्य अथिति श्री साहू ने स्टाल का अवलोकन किया और योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राहियों को सामग्री और चेक भी वितरित किए दिए। यहां पर्यटन मंडल, स्वास्थ्य, उद्यानिकी, स्कूल शिक्षा विभाग, क्रेडा, समाज कल्याण, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग, जनसंपर्क विभाग का स्टाल लगाया गया है। तीनों दिन सिरपुर और अंचल के आसापास तथा राज्य के दूर दराज से ग्रामीण और श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

    समापन दिवस पर बॉलीवुड गायक अभिजीत सावंत ने दर्शकों पर चलाया जादू

     बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक और इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सावंत के गीतों पर लोग झूमते नजर आए. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया कहते हुए कहा कि इस आयोजन से वे बेहद उत्साहित हैं। महासमुंद जिले के धार्मिक और पुरातात्विक नगरी में उनका आना सौभाग्य है। वहीं दूसरी कार्यक्रम में अस्त्र भिलाई की टीम ने शानदार इफेक्ट के साथ लाइट एंड साउंड कार्यक्रम की प्रतुति दी। वही अंतिम दिन पद्म श्री विजेता सूफी गायक भारती बंधु ने सुमधुर भजन से लोगों के दिल में जगह बनाई। महासमुंद के हरफनमौला कलाकार सुरेंद्र मानिकपुरी ने छत्तीसगढ की संस्कृति और लोकगीत पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 19, 202618 Views

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन आरंग।पीएम श्री अरुंधती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.