Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जिला पंचायत सीईओ श्री नंदनवार ने की योजनाओं की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
    Blog

    जिला पंचायत सीईओ श्री नंदनवार ने की योजनाओं की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuNovember 21, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिला पंचायत सीईओ श्री नंदनवार ने की योजनाओं की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश

    महासमुंद 20 नवंबर 2025/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने आज जनपद पंचायत महासमुंद के सभागार में विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सीईओ जनपद पंचायत, जिला एवं जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक तथा आवास मित्र उपस्थित थे। समीक्षा बैठक के दौरान श्री नंदनवार ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की अद्यतन स्थिति, प्रगति रिपोर्ट, लंबित प्रकरणों एवं मैदानी स्तर पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जनपद सीईओ श्री बी.एस. मंडावी मौजूद थे।
    सीईओ श्री नंदनवार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सरल प्रक्रिया से उपलब्ध कराया जाए। पीएम आवास के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निष्पादित करें। मनरेगा कार्यों में गुणवत्तापूर्ण निर्माण तथा मजदूरी भुगतान समय पर होना चाहिए। ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता, पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि मैदानी अमले की सक्रियता विकास कार्यों की गति निर्धारित करती है, इसलिए सभी सचिवों, रोजगार सहायकों व आवास मित्रों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करना चाहिए। श्री नंदनवार ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से ही ग्रामीण विकास के वास्तविक लक्ष्य प्राप्त होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदारीपूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देशित किया। 

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 2026146 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.