Blog

छ.ग. न्यायिक लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए ईश्वर जगत

छ.ग. न्यायिक लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए ईश्वर जगत

महासमुंद दिनांक 18 अगस्त 2025/ जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर महासमुंद में लघुवेतन कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें श्री ईश्वर जगत के द्वारा अध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई थीं। जिले के न्यायालयीन लघुवेतन कर्मचारियों द्वारा सर्वसम्मति से ईश्वर जगत को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। न्यायिक लघुवेतन कर्मचारी संघ के नव नियुक्त अध्यक्ष द्वारा सचिव पद के लिए श्री अजय खरे को चुना गया। उक्त चुनाव प्रक्रिया में जिला न्यायालय महासमुंद तथा तालुका स्थित सरायपाली, बसना, बागबाहरा एवं पिथौरा न्यायालयों के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा चुनाव कार्य में उत्सावपूर्वक भाग लिया। उक्त कर्मचारियों के चुनाव संबंधी निष्पादन कार्य हेतु न्यायालय उप-अधीक्षक श्री अखिलेश गुप्ता को चुनाव अधिकारी तथा लेखापाल श्री प्रदीप देवांगन को उप चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था।

Related Articles

Back to top button