Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, रायपुर समेत इन जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और झमाझम बारिश का अलर्ट 
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग की चेतावनी, रायपुर समेत इन जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और झमाझम बारिश का अलर्ट 

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 5, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम फिर बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. आज सुकमा, बस्तर, बीजापुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, रायपुर समेत 17 जिलों में आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. खासतौर पर उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले 5 दिनों तक तूफानी मौसम बना रह सकता है. वहीं, 6 अगस्त से पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

    उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-तूफान का खतरा

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 5 दिन तेज़ हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. लोग सतर्क रहें और सुरक्षित जगहों पर रहें।

    6 अगस्त से पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश

    6 अगस्त से पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इससे गर्मी से राहत मिलेगी और किसानों को भी फायदा होगा.कहां-कहां और कितनी हुई बारिश?

    पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग में अच्छी बारिश हुई. बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई.
    बलरामपुर – 11, कुसमी – 11, चांदो – 5, अंबिकापुर – 4, रामानुजगंज – 3, चांपा – 2, दरिमा – 1, नानगुर – 1 सेमी वर्षा दर्ज किया गया।

    तापमान में उतार-चढ़ाव

    राज्य में सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 34.2°C और सबसे कम तापमान पेण्ड्रा रोड में 21.6°C दर्ज हुआ. 6 अगस्त को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना है. इसके बाद दो दिन तक भी यही स्थिति रह सकती है।

    रायपुर में मौसम कैसा रहेगा?

    5 अगस्त को रायपुर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 27°C के आसपास रहेगा. लोगों से अपील है कि मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें. किसान भाई भी बारिश को ध्यान में रखते हुए खेती करें. आंधी-तूफान और बिजली गिरने के समय पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में न रहें.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202690 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.