Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    May 30, 2026

    बड़ी खबर-रेलवे ट्रेक पर मिला शिक्षक का शव-रेल से कट कर आत्महत्या की आशंका-पुलिस जांच में जुटी…

    May 30, 2026

    राजा मोरध्वज की नगरी आरंग में ऐतिहासिक धरोहर मिलने का सिलसिला जारी-111 वर्ष पुरानी हस्तलिखित ‘दुर्गासप्तशती’ सहित कई मिली दुर्लभ पांडुलिपियां

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खेल का भंडाफोड़,पास्टर सहित दो गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने मचाया बवाल
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खेल का भंडाफोड़,पास्टर सहित दो गिरफ्तार, हिंदू संगठनों ने मचाया बवाल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 18, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर। बीमारी ठीक करने के लिए चंगाई सभा का आयोजन करना और प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल करने का एक मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हिंदूवादी संगठनों में जमकर बवाल मचाया। संगठन के विरोध व शिकायत के बाद पुलिस ने एक पादरी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पचपेड़ी थाना इलाके का है।

    बिलासपुर जिले में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। शहर के निचली बस्ती इलाके के अलावा ग्रामीण इलाकों में प्रार्थना सभा का आयोजन करना और प्रार्थना सभा में बीमारी ठीक करने का झांसा देकर मिशनरी से जुड़े लोग धर्मांतरण करा रहे हैं। ऐसे ही एक मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र में आया। हिंदूवादी संगठनों की शिकायत और मौके पर पहुंचकर हंगामा मचाने के बाद पुलिस ने धर्मांतरण कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

    पचपेड़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जोंधरा में रविवार को हिंदू संगठन से जुड़े लोगों व पदाधिकारियों ने धर्मांतरण का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। जब कार्यकर्ता गांव पहुंचे तब वहां एक मकान में भजन कीर्तन के बाद प्रार्थना सभा चल रही थी। प्रार्थना सभा में ईसाई समुदाय के लोगों को देखते ही संगठन के पदाधिकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए जय श्रीराम का नारा लगाते हुए हंगामा मचाने लगे। घटना की सूचना पचपेड़ी पुलिस थाने को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा मचा रहे पदाधिकारियों को शांत कराया। संगठन के पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने पास्टर सुखनंदन लहरे और उसके भाई रघुनंदन लहरे के खिलाफ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम और बीएनएस की धारा 299 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी श्रवण कुमार टंडन ने बताया कि हिन्दू संगठन के लोगों ने ग्राम जोंधरा में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण कराने की शिकायत की है। जिसके आधार पर सुखंनदन लहरे पास्टर और उसका भाई रघुनंदन लहरे के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन-03 जून को निकलेगी भव्य कलश यात्रा…

    Vinod GuptaMay 30, 2026

    गुप्ता समाज का भव्य आयोजन-04 जून से आरंग में यहां होगा श्री राम कथा का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.