Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर गिरौदपुरी धाम में श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात-मुख्यमंत्री ने दी 100 शौचालय, स्नानागार, घाट निर्माण व अन्य कार्य हेतु 2 करोड़ की स्वीकृति
    Blog

    गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर गिरौदपुरी धाम में श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात-मुख्यमंत्री ने दी 100 शौचालय, स्नानागार, घाट निर्माण व अन्य कार्य हेतु 2 करोड़ की स्वीकृति

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 11, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर गिरौदपुरी धाम में श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात-मुख्यमंत्री ने दी 100 शौचालय, स्नानागार, घाट निर्माण व अन्य कार्य हेतु 2 करोड़ की स्वीकृति

    Oplus_0

    आरंग। प्रदेश के आस्था के सबसे बड़े केंद्र गिरौदपुरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने 2 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय आरंग विधायक, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गुरु खुशवंत साहेब जी के विशेष मांग पर लिया गया।आपको बता दे की प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास में आयोजित तीन दिवसीय गुरु दर्शन मेले में प्रदेशभर से लाखों श्रद्धालु, साधु-संत और दर्शनार्थी सम्मिलित होते हैं। भीड़ की अधिकता के कारण लंबे समय से बेहतर स्वच्छता एवं सुविधा संबंधी व्यवस्थाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसको प्राथमिकता में रखते हुए गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए मांग किया था जिस पर त्वरित स्वीकृति दी गई। स्वीकृत कार्यों में 100 नग शौचालयों का निर्माण, आधुनिक स्नानागार, जोंक नदी तट पर घाट निर्माण, पचरी निर्माण एवं अन्य विकास कार्य शामिल हैं।इस स्वीकृति पर गुरु खुशवंत साहेब ने कहा—मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह निर्णय श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात है। इससे मेले के दौरान स्वच्छता और सुविधा का स्तर बढ़ेगा तथा गिरौदपुरी धाम धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में और सशक्त रूप से स्थापित होगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से श्रद्धालुओं को भारी राहत मिलेगी, मेले का अनुभव अधिक सहज और आनंददायक होगा, साथ ही धाम की आध्यात्मिक गरिमा को नई ऊँचाई प्राप्त होगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 2026210 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.