Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में युवक ने लगाई फांसी-मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम

    September 4, 2026

    ब्लॉक स्तरीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम सम्पन्न-162 विद्यार्थियों का हुआ नेत्र परीक्षण, 35 में मिला दृष्टिदोष

    September 4, 2026

    अटल विहार विकास समिति के नई कार्यकारिणी का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»गर्मी शुरू होते ही नवापारा नगर में पानी के लिए मचा हाहाकार….हाय तौबा मची, पालिका प्रशासन के खिलाफ दिब-ब-दिन बढ़ रहा लोगों का आक्रोश
    आप की खबर

    गर्मी शुरू होते ही नवापारा नगर में पानी के लिए मचा हाहाकार….हाय तौबा मची, पालिका प्रशासन के खिलाफ दिब-ब-दिन बढ़ रहा लोगों का आक्रोश

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuApril 8, 20242 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गर्मी शुरू होते ही नवापारा नगर में पानी के लिए मचा हाहाकार….हाय तौबा मची, पालिका प्रशासन के खिलाफ दिब-ब-दिन बढ़ रहा लोगों का आक्रोश

    नवापारा-राजिम। नगर पालिका द्वारा नगर में पिछले सप्ताह भर से नल के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में नागरिकों को पानी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गर्मी अभी शुरू हुई है और पालिका का नाटक शुरू हो गया है। पालिका प्रतिमाह 150 रुपए की दर से पेयजल शुल्क तो ले रही है, लेकिन पानी देने में कंजूसी बरतना शुरू कर दिया है। पिछले 7 दिनों से सुबह-शाम केवल10-10 मिनट ही नल खुल रहे हैं। जिसमें शुरूआती 5 मिनट तो गंदा पानी आता है। पानी के साफ होने के बाद जैसे ही पीने के लिए कुछ बर्तनों में पानी भरते हैं, नल बंद हो जाता है। वहीं नगर के कई वार्डों में तो नल से पानी ही नहीं आ रहा है। लोगों को नहाने व निस्तारी के लिए नदी जाना पड़ रहा है, जहां पहले से पानी प्रदूषित हो चुका है। गर्मी में नहीं नहाएंगे, शारीरिक दिक्कत आ जाएगी और नदी के पानी से नहा रहे हैं, तो भी दूसरे तरह की शारीरिक दिक्कत हो रही है। विदित हो कि पालिका द्वारा प्रतिदिन सुबह-शाम 1-1 घंटा पानी की सप्लाई घरों में लगे नल के माध्यम से की जाती है, लेकिन पिछले 7 दिनों से लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। दुर्भाग्य की बात यह है कि जनता के सुख-दुख का ध्यान रखने का वादा कर पालिका प्रतिनिधि बने लोग भी इस महत्वपूर्ण समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। । जनप्रतिनिधियों की उदासीनता समझ से परे हैं।नहाने के लिए पानी पिछले 4 दिनों से नहीं मिल रहा है। जिससे नागरिकों को मजबूरी में नदी सहारा लेना पड़ रहा है। नगर।

    वासियों का आक्रोश दोगुना हो रहा है। लोगों का सब्र का बांध यदि टूट गया तो पानी के लिए जन आंदोलन भी हो सकता है। इस संबंध में जब मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा से इस संवाददाता ने बात की तो उन्होंने कहा कि दुलना एनीकेट में कुछ तकनीकी समस्या आ गई है, पालिका की पूरी टीम इस समस्या का समाधान करने गई हुई है। समाधान होते ही पानी की सुचारू व्यवस्था हो जाएगी। अभी जहां जहां पानी की दिक्कत है, खबर मिलते ही नगरपालिका व्दारा टेंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में युवक ने लगाई फांसी-मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम

    Vinod GuptaSeptember 4, 2026368 Views

    आरंग में युवक ने लगाई फांसी-मानसिक तनाव के चलते उठाया आत्मघाती कदम ​आरंग। स्थानीय श्याम…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.