Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»खेती-किसानी-1010 और महामाया किस्म के धान की बालिया खेतों में लगे झूमने-किसान बीमारी से बचाने कर रहे तैयारियां
    Blog

    खेती-किसानी-1010 और महामाया किस्म के धान की बालिया खेतों में लगे झूमने-किसान बीमारी से बचाने कर रहे तैयारियां

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 13, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    खेती-किसानी-1010 और महामाया किस्म के धान की बालिया खेतों में लगे झूमने-किसान बीमारी से बचाने कर रहे तैयारियां

    आरंग। नवरात्रि से 10 दिन पहले ही खेतों में हरहुना धान की बालियाँ झूमने लगी हैं। खासतौर पर 1010 और महामाया किस्म का धान इस बार तेजी से पककर किसानों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहा है। बलिया खेतों में झूमता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे किसानों को उम्मीद है कि समय पर कटाई कर वे अगली फसल की तैयारी में भी जुट सकेंगे।किसानों का कहना है कि हरहुना धान की खासियत यही है कि यह कम समय में पककर तैयार हो जाता है। दशहरा-दीपावली पूर्व कटाई संभव होने से किसान न केवल अपना अन्न भंडार भर पाते हैं बल्कि रबी फसलों की बोवनी की भी पूरी तैयारी कर लेते हैं।हालाँकि, खेतों में तेजी से बढ़ रही नमी और मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए किसानों ने धान को बीमारी से बचाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस समय पौधों में झुलसा और पत्ती की बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसलिए किसान दवा छिड़काव के साथ-साथ खेतों में उचित जल निकासी और खाद प्रबंधन पर जोर दे रहे हैं।ग्राम रीवा के किसान दौलत राम साहू ने बताया कि हरहुना धान की यही विशेषता है कि यह जल्दी पकता है। 1010 और महामाया किस्म की फसल का बलिया अब खेतों में साफ नजर आने लगा है। सही समय पर छिड़काव करने से बीमारी का असर कम हो जाएगा।कृषि विशेषज्ञों का भी कहना है कि इस फसल के बचाव के लिए किसान यदि समय पर जैविक व रासायनिक छिड़काव करते हैं तो उत्पादन बेहतर मिलेगा और धान की गुणवत्ता भी बनी रहेगी।हरहुना किस्म के धान किसानों के लिए तेजी से आर्थिक संबल देने वाला धान माना जाता है। नवरात्रि पूर्व खेतों में इसकी कटाई शुरू होने से न केवल भंडार समृद्ध होंगे बल्कि अगली फसल की नींव भी मजबूत होगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 2026146 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.