कल 05 अप्रेल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक-इस बार यहॉ होगी बैठक…

आरंग।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग/चंद्रखुरी एवं नगर आरंग के संयुक्त तत्वाधान में कल 05 अप्रैल 2026 को दोपहर 01 बजे से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक राजश्री सद्भावना भवन नगर आरंग में आहुत किया गया है। शहर कांग्रेस कमेटी आंरग के अध्यक्ष खिलावन निषाद ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि
उक्त बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मुख्य रूप से उपस्थिति रहेंगे।बैठक में समस्त कांग्रेसीजन वरिष्ठ कांग्रेसी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, अजा विभाग, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एन.एस.य.आई, सेवादल नगरीय निकाय के समस्त कांग्रेस समर्थित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि सरपंच व पंच इत्यादि सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग




