कल 04 अगस्त को शिवधाम यात्रा-विधायक गुरु खुशवंत सहित बीजेपी कार्यकर्त्ता शिवालयों में करेंगे पूजा अर्चना-देखिये यात्रा का शेड्यूल….

आरंग। भारतीय जनता पार्टी आरंग विधानसभा के द्वारा कल 04 अगस्त श्रावण मास के अंतिम सोमवार को “शिवधाम यात्रा” का आयोजन किया गया है जो मां कौशिल्या माता मंदिर चंदखुरी से आरंभ होगी।बीजेपी आरंग मंडल के अध्यक्ष देवनाथ साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा में विधायक गुरु खुशवंत साहेब उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण कैबिनेट मंत्री दर्जा,ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, श्याम नारंग जिलाध्यक्ष भाजपा जिला रायपुर ग्रामीण के साथ आरंग मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला एवम मंडल के समस्त पदाधिकारी गण, निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, मोर्चा, प्रकोष्ठ, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवम समस्त कार्यकर्ता गण शामिल रहेंगे।शिवधाम यात्रा प्रातः9 बजे कोशिल्या माता मंदिर चंदखुरी से आरम्भ होगी जहाँ से प्रातः10 बजे प्राचीन शिव मंदिर नारा पहुचेगी, दोपहर 12 बजे श्री राम मंदिर गोढ़ी, दोपहर 01 बजे शिव मंदिर नवागांव तथा दोपहर 1:30 बजे से कुमारेश्वर महादेव मंदिर,महामाया पारा आरंग आरंग नगर के बागेश्वर नाथ महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर जाकर भगवान भोले नाथ जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश और आरंग विधानसभा क्षेत्र के नागरिको के सुख समृद्धि की कामना करेंगे ।पंचमुखी महादेव से यह यह शिवधाम यात्रा दोपहर 4 बजे शिव मंदिर समोदा पहुचेगी। यही यात्रा का समापन होगा।यात्रा को लेकर कार्यकर्तों में उत्साह देखा जा रहा है।
विनोद गुप्ता-आरंग



