Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कलेक्टर की मौजूदगी में पूर्णतः पारदर्शी तरीके से हुई अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग,काउंसलिंग के पहले दिन 256 अतिशेष शिक्षकों की हुई काउंसलिंग
    Blog

    कलेक्टर की मौजूदगी में पूर्णतः पारदर्शी तरीके से हुई अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग,काउंसलिंग के पहले दिन 256 अतिशेष शिक्षकों की हुई काउंसलिंग

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJune 1, 20253 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कलेक्टर की मौजूदगी में पूर्णतः पारदर्शी तरीके से हुई अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग,काउंसलिंग के पहले दिन 256 अतिशेष शिक्षकों की हुई काउंसलिंग

    काउंसलिंग के पश्चात कलेक्टर ने दिया तत्काल पदस्थापना आदेश

    महासमुंद 01 जून 2025/ महासमुंद जिले में शासन के निर्देशानुसार विद्यालयो का युक्तियुकरण के तहत समायोजन किया जा रहा है।
    आज काउंसलिंग के पहले दिन कलेक्टर से विनय लंगेह की मौजूदगी में पूर्णतः पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से काउंसलिंग की प्रक्रिया संपन्न हुआ ।आज कुल 256 शिक्षकों का काउंसलिंग होना था जिसमें से 241 शिक्षकों की काउंसलिंग की गई तथा उन्हें तत्काल पदस्थापना आर्डर जारी कर दिया गया । कलेक्टर ने पहला आदेश की कापी स्वयं प्रदान किया।अनुपस्थित शिक्षकों को जिला स्तरीय समिति के सर्वानुमति से पदस्थापना आदेश जारी किया जाएगा।कलेक्टर श्री विनय लंगेह काउंसलिंग के दौरान स्वयं मौजूद रहे। साथ ही जिला पंचायत सीईओ एस आलोक,अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे सहित जिला स्तरीय समिति के सभी सदस्य मौजूद थे ।


    पूर्णतः पारदर्शी तरीके से हुई काउंसलिंग

    काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अतिशेष शिक्षकों को सबसे पहले कंप्यूटरिकृत प्रोजेक्टर के माध्यम से रिक्त स्थानों की सूची प्रदर्शित की गई , जिसमें उन्हें यह पूर्ण अवसर दिया गया कि वे अपने इच्छा अनुसार स्कूल का चयन कर ले । सहमति पत्र जमा करने के पश्चात उन्हें तत्काल पद स्थापना आदेश भी जारी किया गया ।इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कहा कि शासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पूर्णतः पारदर्शी तरीके से और शिक्षकों को संतुष्ट करते हुए काउंसलिंग की प्रक्रिया की गई ।किसी भी प्रकार की यदि शिक्षकों की शिकायत प्राप्त होती है तो उसे सुलझा लिया जाएगा।

    आज हुए काउंसलिंग में कुल 110 अतिशेष शिक्षक हाई स्कूल/ हायर सेकेण्डरी शाला अंतर्गत हुआ जिसमें 102 उपस्थित रहे वही
    अनुपस्थित 08 रहे।
    जबकि उच्च प्राथमिक शाला
    अतिशेष शिक्षक कुल 146 जिसमें उपस्थित 139 एवं अनुपस्थित 07 रहे ।

    उल्लेखनीय है कि युक्तियुक्तकृत एवं अन्य विद्यालयों में दर्ज संख्या के अनुपात में बसना विकासखण्ड में कुल अतिशेष शिक्षक 126, सरायपाली में 152, पिथौरा 139, महासमुंद में 211, बागबाहरा में 75 इस तरह कुल 703 शिक्षकों का नियमानुसार कांउसलिंग के माध्यम से रिक्त पदों पर समायोजन किया जायेगा। जिसमें प्राथमिक शाला अंतर्गत प्रधान पाठक के कुल 12 एवं सहायक शिक्षक के 433 अतिशेष पद हैं। इसी तरह उच्च प्राथमिक शाला अंतर्गत शिक्षकों के कुल 146, हाई स्कूल हायर सेकेण्ड्री अंतर्गत व्याख्याताओं के 101, व्यायाम शिक्षक के एक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान के 10 अतिशेष पद है।
    जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रधान पाठक प्राथमिक शाल/सहायक शिक्षकों का 02 जून को जिला पंचायत सभाकक्ष में उपलब्ध रिक्त पद पर कांउसलिंग जारी रहेगा।
    उक्त काउंसलिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। काउंसलिंग दिनांक को अनुपस्थित पाए जाने पर पृथक से अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा एवं रिक्त पद पद जिला स्तरीय समिति द्वारा पदस्थापना की जाएगी जा मान्य होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 2026130 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.