Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कमजोर विषय क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना मॉक टेस्ट परीक्षा का मुख्य उद्देश्य है – योगेश मधुकर
    Blog

    कमजोर विषय क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना मॉक टेस्ट परीक्षा का मुख्य उद्देश्य है – योगेश मधुकर

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuNovember 19, 20242 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कमजोर विषय क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना मॉक टेस्ट परीक्षा का मुख्य उद्देश्य है – योगेश मधुकर

    समग्र शिक्षा राज्य शासन छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित परख मॉक टेस्ट अभ्यास परीक्षा का आयोजन शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चिंगरौद में संपन्न हुआ। उक्त परीक्षा में 22 विद्यार्थी शामिल हुए जिनका रिजल्ट संतोषप्रद रहा। शिक्षक योगेश कुमार मधुकर ने परख मॉक टेस्ट परीक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि परख मॉक टेस्ट परीक्षा एक प्रकार की अभ्यास परीक्षा है जो विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा के लिए तैयार करने में मदद करती है। यह परीक्षा विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने और कमजोर क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर प्रदान करती है। परख मॉक टेस्ट परीक्षा के अनगिनत लाभ बच्चों को होता है जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा के लिए तैयारी करने में मदद मिलती है। यह परीक्षा विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषय क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करती है। साथ ही साथ यह परीक्षा विद्यार्थियों को समय प्रबंधन कौशल को विकसित करने में भी मदद करती है। इनके अलावा यह बच्चों में आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है।इस परीक्षा का आयोजन विभिन्न संगठनों और शैक्षिक संस्थानों द्वारा आयोजित की जाती है। ये परीक्षाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों रूपों में आयोजित की जा सकती हैं। इस परीक्षा की तैयारी करने के लिए निम्नलिखित कदम शैक्षणिक संस्थाओं के द्वारा उठाए जा सकते हैं जैसे कि प्रत्येक माह पाठ्यक्रम की समीक्षा करना, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अध्ययन करना, बच्चों का नियमित अभ्यास परीक्षाएं लेना, बच्चों में समय प्रबंधन कौशल विकसित करना तथा बच्चों के कमजोर प्रमुख विषय क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना।

    शिक्षक योगेश मधुकर ने कहा कि उक्त परीक्षाओं का आयोजन वर्तमान में राज्य शासन के निर्देशन अनुसार प्राथमिक शालाओं की कक्षा तीसरी के बच्चों के लिए तथा उच्च प्राथमिक शाला के कक्षा छठवीं के विद्यार्थियों एवं हाई स्कूल में अध्ययनरत कक्षा नवमी के विद्यार्थियों के विशेष योगदान के लिए यह मॉक टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।उक्त परीक्षा के आयोजन के दौरान मॉक टेस्ट निरीक्षण के लिए संकुल लाफिन खुर्द हाई स्कूल के प्राचार्य एवं संकुल प्रभारी भरत साहू के निर्देशन में व्याख्याता अंजलि दीवान एवं उषा पटेल के द्वारा उक्त परीक्षा का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक गणेश राम चंद्राकार, शिक्षक योगेश कुमार मधुकर, पोखनलाल चंद्राकर एवं डिगेश कुमार ध्रुव उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 202672 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.