Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग विधानसभा में भाजपा ने मनाया मोदी जी का 75वां जन्मदिन-सेवा पखवाड़ा का किया शुभारंभ..
    Blog

    आरंग विधानसभा में भाजपा ने मनाया मोदी जी का 75वां जन्मदिन-सेवा पखवाड़ा का किया शुभारंभ..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 17, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग विधानसभा में भाजपा ने मनाया मोदी जी का 75वां जन्मदिन-सेवा पखवाड़ा का किया शुभारंभ..

    आरंग। देश के प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिवस 17 सितंबर को भाजपा ने धूम धाम से मनाया गया । सेवा सुशासन व गरीब कल्याण को लेकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो के तहत भारतीय जनता पार्टी आरंग विधानसभा ने सेवा पखवाड़ा के तहत अपने विविध कार्यक्रमो का शुभारंभ कर उनका जन्मदिन मनाया। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री छ. ग. शासन गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा के मन्दिरहसौद में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित हो रहे “सेवा पखवाड़ा-2025” के अंतर्गत स्वच्छता अभियान व सेवा कार्य का शुभारंभ किया ,साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित कर सभी का स्वास्थ्य व कुशलक्षेम जाना, उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए 11 साल बेमिसाल के तहत हुए कार्यो की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए हुए मोदी जी के जन्मदिवस पर दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना उन्होंने की। सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा द्वारा आरंग विधानसभा के चारो मंडलो में सफाई अभियान व सेवा कार्य हुए जिसमे आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में श्याम कुमार नारंग जिलाध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण ने भी आरंग मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मरीजो को फल वितरण कर हाल चाल जाना। साथ ही आरंग मण्डल द्वारा आरंग स्थित मंत्री कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर शाम को हलुआ वितरण भी किया गया। समोदा मंडल में कार्यकर्ताओं ने मोदी जी का जन्मदिवस केक काटकर मनाया व प्राचीन शिव मंदिर नदी किनारे पर जिला महामंत्री छोटलाल सोनकर व मंडल अध्यक्ष देवकुमार साहू के नेतृत्व में स्वक्षता अभियान चलाया, अटल नगर नया रायपुर मंडल ने मंडल अध्यक्ष टेशवन बघेल के नेतृत्व में ग्राम चीचा स्थित पवित्र जोड़ा जैतखाम परिसर पर साफ सफाई किया गया।इस दौरान आरंग में जिला रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री अशोक सिन्हा, आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, महामंत्री द्वय अशोक चंद्राकर, राकेश सोनकर, मंदिरहसौद में मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा, चंदखुरी नगर पंचायत अध्यक्ष साथ प्रतीक बैस,कुलेश्वर बैस, रामजी वर्मा ,सुखीराम लहरे अटलनगर चीचा में मनोज यादव, कौशल तारक,रिंकू चंद्राकर,महेश यादव, मोनू निर्मलकर, समोदा में पिलाराम निषाद, महामंत्री द्वय विष्णु धीवर, गजेंद्र वर्मा, सहित सभी जगहों पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी ,कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि व नागरिकगण उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 2026136 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.