Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    श्री नेत्रम नेत्रालय का भव्य शुभारम्भ-नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने काटा फीता

    August 26, 2026

    आरंग में नशे का अवैध कारोबार बेखौफ-पुलिस और आबकारी विभाग के लिए बड़ी चुनौती…

    August 26, 2026

    पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर कल 27 अगस्त से शिक्षकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में नशे का अवैध कारोबार बेखौफ-पुलिस और आबकारी विभाग के लिए बड़ी चुनौती…
    Blog

    आरंग में नशे का अवैध कारोबार बेखौफ-पुलिस और आबकारी विभाग के लिए बड़ी चुनौती…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 26, 202671 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में नशे का अवैध कारोबार बेखौफ-पुलिस और आबकारी विभाग के लिए बड़ी चुनौती…

    शहर से गांव तक शराब और गांजे के अवैध कारोबार की शिकायतें-कार्रवाई के अभाव में कारोबारियों के हौसले बुलंद।

    आरंग। आरंग शहर और थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध नशे के कारोबार ने पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के कई इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अवैध शराब और गांजे की बिक्री की शिकायतें सामने आने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी जिन विभागों की है, उन्हीं की निष्क्रियता के कारण अवैध कारोबारियों के हौसले बढ़ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मिल रही शिकायतों के अनुसार आरंग शहर के आकोली रोड, पटेलपारा, देवार बस्ती सहित कुछ अन्य इलाकों में अवैध शराब और गांजे की बिक्री की चर्चा है। वहीं थाना क्षेत्र के भनसोज, कुरूद, कुटेला, चिखली, समोदा, सकरी और कोरासी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी अवैध शराब और सूखे नशे के कारोबार को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
    जिम्मेदारी पुलिस और आबकारी विभाग की, फिर भी कारोबार जारी
    अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर कार्रवाई करना आबकारी विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल है, जबकि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को भी कानूनी कार्रवाई और निगरानी की जिम्मेदारी निभानी होती है। ऐसे में यदि किसी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध नशे का कारोबार संचालित होने की शिकायतें मिल रही हैं, तो दोनों विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। लोगों का कहना है कि यदि किसी इलाके में खुले तौर पर अवैध शराब या गांजे की बिक्री हो रही है तो स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी पुलिस तक पहुंचना मुश्किल नहीं है। इसके बावजूद लंबे समय तक कार्रवाई नहीं होना पुलिस के सूचना तंत्र और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।
    युवाओं पर पड़ रहा नशे का असर
    आरंग क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर सबसे बड़ी चिंता युवाओं और किशोरों को लेकर है। आसानी से नशीले पदार्थ उपलब्ध होने से युवा वर्ग के नशे की गिरफ्त में आने का खतरा बढ़ रहा है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केवल अभियान चलाकर या कभी-कभार कार्रवाई करके नशे पर नियंत्रण संभव नहीं है। इसके लिए पुलिस और आबकारी विभाग को संवेदनशील इलाकों की नियमित निगरानी, सूचना तंत्र मजबूत करने और अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करनी होगी।
    नशे के कारण नगर में हो चुकी है हत्या का वारदातआरंग में बीते होली त्योहार के दिन ही एक युवक की हत्या की घटना ने शहर को झकझोर दिया था। त्योहार के दिन हुए विवाद के बाद हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था के साथ-साथ शहर में बढ़ती नशाखोरी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए थे। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा लगातार बनी हुई है कि नशे की गिरफ्त में आने वाले युवाओं में आपसी विवाद, मारपीट और हिंसक घटनाओं की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    श्री नेत्रम नेत्रालय का भव्य शुभारम्भ-नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने काटा फीता

    August 26, 2026

    पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर कल 27 अगस्त से शिक्षकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन

    August 26, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ में हुई नियुक्ति, दिलीप कुमार साहू प्रदेश संयोजक और अशोक कुमार साहू बने प्रदेश महामंत्री

    August 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    श्री नेत्रम नेत्रालय का भव्य शुभारम्भ-नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने काटा फीता

    Vinod GuptaAugust 26, 20261 Views

    श्री नेत्रम नेत्रालय का भव्य शुभारम्भ-नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.