Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग के युवा साहित्यकार को मिला “विश्व हिन्दी रत्न मानद उपाधि” सम्मान-शब्द फाउंडेशन ने किया सम्मानित
    Blog

    आरंग के युवा साहित्यकार को मिला “विश्व हिन्दी रत्न मानद उपाधि” सम्मान-शब्द फाउंडेशन ने किया सम्मानित

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 18, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग के युवा साहित्यकार को मिला “विश्व हिन्दी रत्न मानद उपाधि” सम्मान-शब्द फाउंडेशन ने किया सम्मानित

    Oplus_131072

    आरंग।आरंग के युवा कवि चेतन सिंह चौहान को नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन की ओर से “विश्व हिन्दी रत्न मानद उपाधि” सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।राजनीतिक अस्थिरता के कारण सम्मान पत्र ऑनलाइन भेजा गया है।हिन्दी कविता प्रतियोगिता का आयोजन हिन्दी दिवस के अवसर पर संस्था ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व हिन्दी कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया था । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधो को मजबूत करना,विश्व भर की साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और देवनागरी लिपि के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना था।इस प्रतियोगिता में देश विदेश के हजारों साहित्यकारों ने भाग लिया जिनमें से 265 कवि व कवयित्रियों का चयन किया गया। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात चेतन सिंह चौहान ने कहा कि यह गर्व की बात है कि कवि -कवयित्रियों का मूल्यांकन अंतरराष्ट्रीय स्तर द्वारा किया जाता है।शब्द प्रतिभा वर्षों से साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। संस्था के अध्यक्ष आनंद गिरी मयालु ने सम्मान समारोह में कहा कि सम्मान उन्हीं को मिलता है जिसने समाज के लिए कुछ रचनात्मक कार्य किये हो। उन्होंने कहा कि चेतन सिंह चौहान आज के युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उनकी रचनाओं से समाज को नई दिशा मिल रही है। उनकी अनेक रचनाएं विभिन्न अखबारों और पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहती है। चेतन सिंह चौहान शिक्षा विभाग में बस्तर अंचल के ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवा देने के साथ साहित्य के माध्यम से लोगों को नई दिशा दे रहे हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 2026136 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.