Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    खल्लारी थाना क्षेत्र में सनसनी: रेत में दबी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

    June 22, 2026

    मानसून में देरी से आरंग क्षेत्र के किसान चिंतित-खेत अभी भी खाली

    June 22, 2026

    समर कैंप 2026-27 का हुआ समापन-इतने खिलाड़ियो ने सीखा खेल की बारीकियां…

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»आधी रात क्लब में परोसी जा रही थी शराब: नशे में झूम रहे थे हाई प्रोफाइल लोग, पुलिस ने मारी रेड
    छत्तीसगढ़

    आधी रात क्लब में परोसी जा रही थी शराब: नशे में झूम रहे थे हाई प्रोफाइल लोग, पुलिस ने मारी रेड

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsSeptember 22, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग। भिलाई के जुनवानी सूर्या स्थित लिस्टोमेनिया क्लब एंड किचन में देर रात तक के नियमों के विपरीत शराब परोसी जा रही थी। हाई प्रोफाइल युवा यहां नशे में थिरक रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने यहां रेड मार दी। पुलिस की रेड के बाद नशे में झूम रहे युवक और युवतियां पीछे से दरवाजे से भागे। एडिशनल एसपी के नेतृत्व में की गई रेड में इस तरह का मामला पाए जाने के बाद क्लब के प्रबंधन को नोटिस जारी कर पुलिस ने जवाब मांगा है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

    एएसपी सुखनंदन राठौर की टीम ने अचानक शनिवार व रविवार दरमियानी रात करीब एक बजे दल बल के साथ लिस्टोमेनिया क्लब एवं किचन में दबिश दी। उनके साथ में सुपेला टीआई विजय यादव और एक दर्जन से अधिक जवान भी थे। क्लब का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खटखटाकर दरवाजा खुलवाया। अंदर महफिल सजी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवतियों को शराब परोसा जा रहा था। पुलिस को देखकर कई युवतियां मुंह छुपाकर भागने लगी। यहां के मैनेजर गणेश अन्ना ने पूछताछ में सफाई देते हुआ कहा कि दिन के 12 बजे से रात 12 बजे तक का लाइसेंस है। क्लब बंद कर दिया गया था। सिर्फ बिलिंग का काम चल रहा था। कुछ गेस्ट थे, जो बिलिंग कराकर बैठे थे। मैं चार साल से काम कर रहा हूं। यहां नशा नहीं परोसा जाता है। हमारे मालिक अजय सिंह जो निर्देश देते हैं उसी अनुसार काम करते है।

    पहले भी तीन बार हो चुकी है कार्रवाई

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन का आदेश है कि 11 बजे तक शटर गिरा देना है। लेखाजोखा कर 12 बजे बंद कर देना है। लेकिन लिस्टोमेनिया 1 बजे रात तक खुला था। अब तक तीन बार कार्रवाई हो चुकी है। आबकारी विभाग ने रेडकर 52 पेटी शराब क्लब से बरामद किया था। दूसरी बार पुलिस और आबकारी विभाग दोनों ने छापेमारी की। कलेक्टर अभिजित सिंह के आदेश पर बंद कराया दिया गया था। बावजूद फिर से शुरू कर दिया गया है।

    लाइसेंस किराए पर लेकर परोस रहे शराब

    लिस्टोमेनिया के संचालक अजय सिंह बिलासपुर से है। उन्होंने लाइसेंस को दो पार्टनर को किराए पर दे दिया है। जानकार बताते है कि शराब परोसने के लिए लाइसेंस किराए पर नहीं दे सकते। यहां तक इस क्लब में सिगरेट भी बेची जाती है। एक सिगरेट की कीमत 400 रुपए बताया जाता है।

    पुलिस ने बताया कि लेस्टोमेनिया क्लब एवं किचन में नशे में झुमने के लिए दुर्ग, भिलाई, रायपुर और राजनांदगांव तक के कपल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी कारों को सूर्या मॉल के बाहर ही नो-पर्किंग में खड़ी की थी। पुलिस टीम ने समझाइश देकर कस्टमरों को छोड़ा है। पुलिस ने 15 मिनट के अंदर क्लब को बंद करा दिया। मैनेजर गणेश अन्ना और तीन चार कर्मचारियों को चौकी में बैठाया गया। पूछताछ के बाद उन्हें नोटिस पर छोड़ दिया गया।

    मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देर रात तक संचालित होने के चलते लिस्टोमेनिया क्लब एवं किचन में दबिश देकर वहां की वीडियोग्राफी करवाई गई है। बार संचालक को नोटिस दिया गया है। नोटिस का जवाब आने पर कार्यवाही की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    खल्लारी थाना क्षेत्र में सनसनी: रेत में दबी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

    Rekhraaz SahuJune 22, 2026495 Views

    खल्लारी थाना क्षेत्र में सनसनी: रेत में दबी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.