Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आत्मानंद अंग्रेजी महाविद्यालय में हुआ जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम
    Blog

    आत्मानंद अंग्रेजी महाविद्यालय में हुआ जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuNovember 28, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आत्मानंद अंग्रेजी महाविद्यालय में हुआ जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम

    महासमुंद/ स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय के सभागार कक्ष क्रमांक 01 में जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत के थीम पर कार्यकारी आचार्य रवि देवांगन की अध्यक्षता तथा कार्यक्रम संयोजक तरुण कुमार बाँचे के नेतृत्व में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महासमुंद भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष व आदिवासी नेता थानसिंग दीवान, विशिष्ट अतिथि राधेश्याम अतिविशिष्ट अतिथि त्रिलोको ध्रुव तथा मुख्य वक्ता गुलाब ठाकुर रहे।

    साथ ही क्षेत्र के अन्य समाजसेवी एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्तागण भी मौजूद रहे। इस मौके पर पर आदिवासी समाज के ऐतिहासिक, – सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता तथा नृत्य का आयोजन किन्या गया। सर्वप्रथम व्याख्याता निलेश कुमार तिवारी ने जनजातीय क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, वीर नारायाण सिंह तथा भारत माता की तस्वीरों पर तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पण के साथ कार्यक्रम समारोह का शुभारंभ किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गुलाब ठाकुर ने अतीत काल से आदिवासी समाज के व्यक्तियों द्वारा सामाजिक उत्थान, देश सेवा तथा स्वतंता आंदोलन में किए गए सक्रिय भूमिका को याद दिलाया। राधेश्याम ध्रुव ने छत्तीसगढी में अपना संदेश देते हुए जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन को संरक्षित करने में जनजातीय समाज प्रतिद्ध है।

    वहीं थानसिंह दीवान ने अपने आदिवासी पृष्ठभूमि की संक्षिप्त चर्चा करते हुए राज्य को जनसंख्या में लगभग एक तिहाई अनुपात में विस्तृत आदिवासी समाज के योगदान तथा सामजिक व्यापकता पर प्रकाश डाला। आगे उन्होंने बताया कि किस प्रकार हमारे आदिवसी समाज वन संपदा को संरक्षित रखते हुए प्रकृति तथा प्राकृतिक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए समाज में घुला मिला है। उन्होंने ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से रुबरु होते हुए उनके जीवन के उद्देश्यों की जानकारी से अवगत हुए और संवाद भी किया। जहां उन्होंने आदिवासी दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय प तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड भी वितरीत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम श्रद्धा साहू, द्वितीय श्रेया तथा तुतीय हर्षिता लालवानी ने अर्जित किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम भाविका व सीमा, द्वितीय वैशाली तथा अल्फिया नूरी व हर्षिता लालवानी ने प्राप्त किया। साथ ही समूह नृत्य में छायंगी चंद्राकर, भाविका साहू, कृष्णा नायक व हिमांशी निषाद के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से आदिवासी समाज के आमंत्रित सभी प्रतिष्ठत अतिथियों को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं आभार प्रदर्शन जनजातीय गौरव कार्यक्रम की सहसंयोजक वाणिज्य विभाग की व्याख्याता माधुरी दीवान किया। आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्नातक प्रथम सेमेस्टर तथा स्नातक द्वितीय वर्ष के कला, वाणिय एवं विज्ञान संकाय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम में कर्मचारी कौशल साहू व देवकी का सहयोग रहा। इस दौरान रवि देवांगन, तरुण कुमर बांधे, मुकेश कुमार मिला, हरिशंकर नाथ, निलेश कुमार तिवारी, माधुरी दीवान, चित्रेश बैठे, आलोक त्रिलोक हिरवानी, डाॅ ग्लैडिस मैन्यू, संजय कुमार, त्रिपेश कुमार साहू तथा सावित्री अग्रवाल, शेषनारायण साहू संहित आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान-विद्यार्थियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाने किया प्रेरित

    September 5, 2026

    आरंग में हर्षोल्लास से मनाई गई वीर बलिदानी राजा गुरु बालक दास जी की 225वीं जयंती

    September 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश

    Vinod GuptaSeptember 5, 202694 Views

    पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने ‘गोठ-बात’ में सुनी नागरिकों की समस्याएं-दिए समाधान के निर्देश…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.