Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    खल्लारी थाना क्षेत्र में सनसनी: रेत में दबी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

    June 22, 2026

    मानसून में देरी से आरंग क्षेत्र के किसान चिंतित-खेत अभी भी खाली

    June 22, 2026

    समर कैंप 2026-27 का हुआ समापन-इतने खिलाड़ियो ने सीखा खेल की बारीकियां…

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से महिला माओवादी घायल, छोड़कर कर भागे साथी
    छत्तीसगढ़

    आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से महिला माओवादी घायल, छोड़कर कर भागे साथी

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsOctober 4, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में आज एक बार फिर से नक्सलियों का असली और कायर चेहरा देखने को मिला. मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा जंगल में माओवादियों के द्वारा ही लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक महिला माओवादी गंभीर रूप से घायल हो गई. विस्फोट के बाद महिला के अन्य नक्सली साथी उसका हथियार लेकर मौके से भाग निकले और घायल महिला को जंगल में ही तड़पता छोड़ दिया.

    जानकारी के अनुसार, घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मद्देड़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला माओवादी को जंगल से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

    पुलिस के अनुसार, घायल माओवादी की पहचान गुज्जा सोढ़ी के रूप में हुई है, जो पिछले 6–7 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में सक्रिय थी. वह एसीएम कन्ना बुच्चना के साथ पार्टी सदस्य के रूप में काम कर रही थी और उसके पास 12 बोर का हथियार था.

    सुरक्षा बलों ने बताया कि यह घटना माओवादियों की निर्मम सोच और आतंरिक विफलता का प्रमाण है, जहां अपने ही साथियों को हादसे में मरने के लिए छोड़ दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    खल्लारी थाना क्षेत्र में सनसनी: रेत में दबी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

    Rekhraaz SahuJune 22, 2026306 Views

    खल्लारी थाना क्षेत्र में सनसनी: रेत में दबी मिली युवती की लाश, जांच में जुटी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.