Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»स्वतंत्रता दिवस : सीएम साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य के लिए 34 पुलिस जवानों को किया सम्मानित
    Blog

    स्वतंत्रता दिवस : सीएम साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य के लिए 34 पुलिस जवानों को किया सम्मानित

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsAugust 16, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर पुलिस ग्राउंड में भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ध्वजारोहण किया. इसके बाद स्वतंत्रता दिवस परेड का निरीक्षण करने के बाद मार्चपास्ट की सलामी ली.

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 34 पुलिस जवानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. इस अवसर पर आयोजित मार्चपास्ट में 792 जवान शामिल हुए. जवानों के साथ एनसीसी कैडेट भी मार्चपास्ट में शामिल हुए. इसके बाद अश्वरोही दल ने करतब दिखाया. इसके अलावा हर साल की तरह स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों के नाम अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी वीर सपूतों को नमन करता हूं. छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है. ऑपरेशन सिंदूर भारत के पराक्रमऔर दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है.

    उन्होंने कहा कि मार्च 2026 तक माओवादी आतंक से मुक्त करने की ओर बढ़ रहे हैं. इसके अलावा नियद नेल्लानार योजना से 327 गांव में बुनियादी सुविधाएं पहुंची. वहीं महतारी वंदन योजना में अब तक 11 हजार 728 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है. नवा रायपुर में 100 करोड़ एजुकेशन सिटी बना रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि सुशासन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमने ई -ऑफिस प्रणाली को सभी विभागों में कार्यान्वित किया है. ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा भी हमने सुनिश्चित की है. 441 करोड़ रुपए की लागत से हम स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था को बेहतर कर रहे हैं.

    आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए सीएम साय ने प्रदेश के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक स्वदेशी वस्तु खरीदना देशभक्ति का कार्य माने. हर व्यवसाय गुणवत्ता और स्थिरता की अनिवार्य माने. हर नवाचारी सबसे पहले भारत के बारे में सोचे. हर किसान पर्यावरण अनुकूल समावेशी कृषि को अपनाएं. हर क्षेत्र में निर्भरता से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    Vinod GuptaMay 13, 2026

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.