Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत-आरंग थाना क्षेत्र की घटना-पुलिस घटना स्थल के लिए हुई रवाना…

    August 25, 2026

    नशामुक्त भारत अभियान-बद्री प्रसाद लोधी कॉलेज व समोंदा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

    August 25, 2026

    आरंग में 3 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सावन के तीसरे सोमवार से पहले बोलबम कांवड़ियों का जत्था श्वेत गंगा से जल लेकर रवाना, महासमुंद शहर में जगह जगह हुआ स्वागत
    Blog

    सावन के तीसरे सोमवार से पहले बोलबम कांवड़ियों का जत्था श्वेत गंगा से जल लेकर रवाना, महासमुंद शहर में जगह जगह हुआ स्वागत

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJuly 26, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सावन के तीसरे सोमवार से पहले बोलबम कांवड़ियों का जत्था श्वेत गंगा से जल लेकर रवाना

    सावन के तीसरे सोमवार के पूर्व शनिवार को बोलबम कांवड़ियों का विशाल जत्था महासमुंद जिले के बम्हनी गांव से श्वेत गंगा का पवित्र जल लेकर सिरपुर स्थित बाबा गंधेश्वर महादेव के दरबार की ओर रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर इस यात्रा में शिवभक्ति की अद्भुत छवि देखने को मिली।कांवड़ यात्रा की शुरुआत बम्हनी स्थित श्वेत गंगा से हुई, जहां सैकड़ों श्रद्धालु कांवड़ियों ने पवित्र जल भरकर लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक नगरी सिरपुर के लिए कूच किया।

    यात्रा के दौरान महासमुंद शहर में विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।रास्ते भर जगह-जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा की गई, जलपान और भंडारे की व्यवस्था की गई। शहर के प्रमुख चौराहों पर भक्ति संगीत, ढोल-नगाड़ों और भजनों की गूंज रही। कई स्थानों पर भजन संध्या का आयोजन हुआ, जहां भक्तगण भोलेनाथ की भक्ति में झूमते नज़र आए।

    oplus_0

    कांवड़िए भगवा वस्त्रों में लिपटे, कंधों पर कांवड़ उठाए सिरपुर की ओर “बोल बम” के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। इस अवसर पर श्रुति स्वीट्स, एक्सिस बैंक के सामने, पुराना मलेरिया ऑफिस के पास भजन कार्यक्रम और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी, जिसने आयोजन को और भी भक्तिमय बना दिया।बताया गया है कि यह जत्था सोमवार की सुबह सिरपुर पहुंचकर बाबा गंधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेगा और भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत-आरंग थाना क्षेत्र की घटना-पुलिस घटना स्थल के लिए हुई रवाना…

    August 25, 2026

    नशामुक्त भारत अभियान-बद्री प्रसाद लोधी कॉलेज व समोंदा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

    August 25, 2026

    आरंग में 3 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

    August 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत-आरंग थाना क्षेत्र की घटना-पुलिस घटना स्थल के लिए हुई रवाना…

    Vinod GuptaAugust 25, 2026500 Views

    खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत-आरंग थाना क्षेत्र की घटना-पुलिस…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.