Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सुशासन तिहार-मंत्री गुरु खुशवंत ने दिखाये कड़े तेवर-अधूरे कार्यो को लेकर इन अधिकारी को दिए सख्त निर्देश….

    May 8, 2026

    इस कालोनी को नगरपालिका आरंग में विधिवत मर्ज किए जाने की मांग-सुशासन तिहार में दिया गया आवेदन…

    May 8, 2026

    जनसेवा के क्षेत्र में इस स्कूल की सराहनीय पहल-राहगीरों के लिए की चार सार्वजनिक प्याऊ घर की शुरुआत

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»साल में सिर्फ एक दिन खुलेगा रहस्यमयी माँ लिंगेश्वरी मंदिर, 3 सितंबर 2025 को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ 
    छत्तीसगढ़

    साल में सिर्फ एक दिन खुलेगा रहस्यमयी माँ लिंगेश्वरी मंदिर, 3 सितंबर 2025 को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ 

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsSeptember 2, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोंडागांव।  जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आलोर झाटीबन की पहाड़ी गुफा में स्थित प्राचीन व रहस्यमयी माँ लिंगेश्वरी मंदिर इस वर्ष भी केवल एक दिन के लिए खुलेगा। मगुफा का पट 3 सितंबर 2025, दिन बुधवार को परंपरा अनुसार खोला जाएगा।

    बस्तर की सुरम्य वादियों में स्थित यह मंदिर धार्मिक आस्था का अद्भुत केंद्र माना जाता है। यहाँ माता लिंगेश्वरी शिवलिंग रूप में विराजमान हैं। मान्यता है कि मंदिर में मन्नतें मांगने आने वाले भक्तों की इच्छाएँ पूरी होती हैं।

    हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी यहाँ पहुँचते हैं। खासतौर पर निःसंतान दंपत्ति संतान प्राप्ति की कामना लेकर माता के दर्शन करने आते हैं। परंपरा के अनुसार मंदिर में खीरा चढ़ाया जाता है। बाद में पुजारी उस खीरे को दोनों पति-पत्नी को बराबर हिस्से में काटकर प्रसाद स्वरूप देते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से दंपत्ति की मन्नतें पूरी होती हैं।

    माँ लिंगेश्वरी सेवा समिति के पुजारी नंदलाल दीवान (ग्राम आलोर झाटीबन) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस वर्ष भी पूर्व परंपरा के अनुसार मंदिर के पट 3 सितंबर की सुबह खोले जाएंगे और हजारों श्रद्धालु इस पावन अवसर के साक्षी बनेंगे।

    माँ लिंगेश्वरी मेले का लोगों को वर्षभर बेसब्री से इंतजार रहता है। एक दिन पहले से ही भक्त यहाँ डेरा डालना शुरू कर देते हैं ताकि माता के दर्शन का पहला सौभाग्य उन्हें प्राप्त हो सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026

    वर्ष 2026 ‘महतारी गौरव वर्ष’ : मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को समर्पित – मुख्यमंत्री साय

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सुशासन तिहार-मंत्री गुरु खुशवंत ने दिखाये कड़े तेवर-अधूरे कार्यो को लेकर इन अधिकारी को दिए सख्त निर्देश….

    Vinod GuptaMay 8, 2026

    सुशासन तिहार-मंत्री गुरु खुशवंत ने दिखाये कड़े तेवर-अधूरे कार्यो को लेकर इन अधिकारी को दिए…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.