Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    पुन्नी मेला-नाबालिग से बदसलूकी-पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को भेजा जेल

    November 25, 2026

    ​आरंग में गैस वितरण में बड़ा फेरबदल-30 नवंबर तक सत्कार-फिर गिरिजा इंडेन की वापसी की सुगबुगाहट से सहमे उपभोक्ता

    November 25, 2026

    हर वोट की सुरक्षा ही देश की सुरक्षा : विनोद चंद्राकर ।भलेसर और कनेकेरा के बूथ स्तरीय जन चौपाल में शामिल हुए पूर्व विधायक

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»आप की खबर»सघन आबादी के बीच खुले परिसर में चल रहे मोटर गैरेज मरम्मत वर्कशॉप को बंद कराने पार्षद के नेतृत्व में मोहल्लेवासियो ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन
    आप की खबर

    सघन आबादी के बीच खुले परिसर में चल रहे मोटर गैरेज मरम्मत वर्कशॉप को बंद कराने पार्षद के नेतृत्व में मोहल्लेवासियो ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuApril 1, 202410 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सघन आबादी के बीच खुले परिसर में चल रहे मोटर गैरेज मरम्मत वर्कशॉप को बंद कराने पार्षद के नेतृत्व में मोहल्लेवासियो ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन

    नवापारा राजिम :- नवापारा नगर के रायपुर रोड वार्ड क्र.01 में एफसीआई के सामने रहने वाले लोगो ने आवासीय सघन आबादी के मध्य खुले परिसर में चल रहे मोटर गैरेज मरम्मत, वर्कशॉप, डेंटिंग, पेंटिंग व वेल्डिंग कार्य को प्रतिबन्ध लगाने को लेकर वार्ड पार्षद रवि साहू के नेतृत्व में कलेक्टर रायपुर को आवेदन सौंपा हैँ. ज्ञात हो की इससे पहले भी पीड़ित लोगो ने खुले परिसर में में चल रहे मोटर गैरेज व मरम्मत वर्कशॉप को प्रतिबंधित करने को लेकर पिछले एक वर्ष के भीतर गोबरा नवापारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नवापारा थाना प्रभारी, नवापारा तहसीलदार, एसडीएम अभनपुर के प्रसाशनिक अधिकारियो समेत नवापारा पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू व वर्तमान विधायक इंद्रकुमार साहू को भी आवेदन सौंप चुके हैँ लेकिन उन्हें अभी केवल आश्वासन को छोड़ न्याय नहीं मिला हैँ. जिसे लेकर अब यहाँ के निवासी काफ़ी परेशान और व्यथित हैँ और अब इस मामले पर उचित कार्यवाही हेतु न्याय के लिए रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप उन्हें इस समस्या से जल्द निदान की मांग की हैँ. उक्त ज्ञापन में वार्ड पार्षद रवि साहू सहित वहां के रहवासियो ने बताया हैँ कि उक्त मोटर गैरेज, मरम्मत वर्कशॉप मुख्य मार्ग एवं सघन आबादी वाले क्षेत्र के बीच में संचालित हैँ. जिसमें ट्रकों, कारों का डेंटिंग पेंटिंग एवं वेल्डिंग के साथ टायरों का मरम्मत खुले परिसर में किया जा रहा है। मोटर व गैरेज के बाजू में गोबरा बरती जाने का रास्ता है। जिससे मोहल्लेवासी एवं स्कूली बच्चे आते-जाते हैं। जिसमें गाड़ी ड्राईवर सड़क के किनारे ही सिगरेट, शराब का सेवन एवं गाली-गलौच करते हैं, जिससे मोहल्लेवासियों एवं स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा दो बार इन्हें नोटिस दिया जा चुका है एवं तहसीलदार नवापारा के द्वारा पांच बार पेशी बुलाया जा चुका है, किन्तु इनके संचालन में कोई फर्क नहीं पड़ा है। शोरगुल से आसपास बने रिहाइशी मकानों में रहना मुश्किल हो गया है। 24 घंटे गाड़ियों का रिपेरिंग वर्कशॉप होने से आसपास रहने वाले लोग बहुत परेशान रहते हैं एवं पूरा वातावरण वायु पूर्व ध्वनि प्रदूषण की वजह से प्रदूषित हो गया है जिस वजह से श्वांस संबंधित बीमारी होने का डर है. दिनभर आवाज आने की वजह से अशांति का माहौल बना हुआ है।

    ऐसे में सभी ने कलेक्टर महोदय से पर्यावरण एवं प्रदूषण विभाग तथा नगर पालिका गोबरा नवापारा को आदेशित कर उक्त गैरेज को बंद कराने की मांग की हैँ. आवेदन सौंपने वालो में प्रमुख रूप से पार्षद रवि साहू, रविकांत साहू, सतपाल साहू, दिनेश यादव, कैलाश तिवारी, भारत साहू, सूरज मास्टर, अजय ठाकुर, रवि साहू, रतन लाल साहू, प्रशांत शर्मा सहित अन्य लोग शामिल हैँ.

    क्या कहते हैँ पालिका अध्यक्ष मध्यानी

    इस मामले में पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहाकि पहले भी सबंधित वर्कशॉप संचालक को नोटिस देकर उन्हें समझाईश दी गई थी. पुनः नये सीएमओ के साथ मिलकर इस मामले के निदान के लिए जो उचित कदम हो सकता हैँ, वह उठाएंगे.

    मुख्य नगर पालिका अधिकारी का कथन

    इस मामले पर नवपदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने कहाकि उन्हें अभी इस मामले की जानकारी हुई हैँ, इस मामले पर जानकारी जुटाकर जनहित में जो उचित कार्यवाही होगा करेंगे.

    क्या कहते हैँ एसडीएम

    वही इस पुरे मामले में अभनपुर एसडीएम रवि सिंह ने कहाकि आपके माध्यम से जानकारी मिल रही हैँ, पूरी जानकारी लेकर जो उचित कार्यवाही होगा करेंगे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    पुन्नी मेला-नाबालिग से बदसलूकी-पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को भेजा जेल

    Vinod GuptaNovember 25, 2026354 Views

    पुन्नी मेला-नाबालिग से बदसलूकी-पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को भेजा जेल आरंग। थाना…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • पुन्नी मेला-नाबालिग से बदसलूकी-पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को भेजा जेल
    • ​आरंग में गैस वितरण में बड़ा फेरबदल-30 नवंबर तक सत्कार-फिर गिरिजा इंडेन की वापसी की सुगबुगाहट से सहमे उपभोक्ता
    • हर वोट की सुरक्षा ही देश की सुरक्षा : विनोद चंद्राकर ।भलेसर और कनेकेरा के बूथ स्तरीय जन चौपाल में शामिल हुए पूर्व विधायक
    • चपरीद को मिली करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया भूमिपूजन
    • कार्तिक पूर्णिमा पर उत्कल समाज ने की पूजा-अर्चना, बोइता वंदना पर्व की परंपरा निभाई
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.