Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सुशासन तिहार-हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का लक्ष्य–गुरु खुशवंत साहेब

    May 8, 2026

    शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की चोरी की संपत्ति बरामद

    May 8, 2026

    जनपद पंचायत बागबाहरा में लोक निर्माण स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न…..

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चिंगरौद में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन
    Blog

    शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चिंगरौद में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuDecember 6, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चिंगरौद में शाला विकास समिति के अध्यक्ष संतराम पटेल की उपस्थिति में मनाया गया।



    कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संतराम पटेल ने कहा कि यह दिन भारतीय संविधान के निर्माता और समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को चिह्नित करता है। महापरिनिर्वाण दिवस पर, हम डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके योगदान को याद करते हैं। उन्होंने अपने जीवन को समाज के दलितों, शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था।



    उद्बोधन की इसी कड़ी में परदेसी राम साहू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर की विरासत केवल उनकी उपलब्धियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उनके द्वारा प्रेरित आंदोलन और उनके विचारों की सतत प्रासंगिकता में भी निहित है। महापरिनिर्वाण दिवस पर हमें न केवल डॉ. अंबेडकर को याद करना चाहिए, बल्कि उनके द्वारा प्रचारित मूल्यों को भी अपनाना चाहिए। हमें जातिवाद, छुआछूत और सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ना चाहिए और एक समान और न्यायपूर्ण समाज बनाने के लिए काम करना चाहिए।



    डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के बारे में शिक्षक योगेश कुमार मधुकर ने बच्चों से कहा कि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। वह महार जाति से संबंधित थे, जिसे समाज में बहुत ही हीन भावना से देखा जाता था। उन्होंने अपने जीवनकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जिनमें पहला भारतीय संविधान का निर्माण है डॉ अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया साथ ही उन्होंने दलितों के अधिकारों की लड़ाई भी लड़ी तथा दलितों को शिक्षित करने और उनके अधिकारों के लिए लड़ने के लिए कई संगठनों की स्थापना की थी। उन्होंने बौद्ध धर्म की पुनर्स्थापना के लिए काम किया व बौद्ध धर्म को उन्होंने अपनाया और इसके प्रचार प्रसार के लिए काम किया था।



    शिक्षक योगेश मधुकर ने कहा कि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस प्रत्येक वर्ष 6 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन को उनकी पुण्यतिथि के रूप में भी मनाया जाता है उन्होंने उपस्थित सदस्यों, समस्त छात्र-छात्राओं के बीच 2 मिनट का मौन धारण करते हुए डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उक्त अवसर पर प्रधान पाठक गणेश रामचंद्राकार वरिष्ठ शिक्षक पोखनलाल चंद्राकर एवं डीगेश ध्रुव कार्यक्रम में उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    सुशासन तिहार-हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का लक्ष्य–गुरु खुशवंत साहेब

    May 8, 2026

    शातिर चोर गिरफ्तार, 32 लाख से ज्यादा की चोरी की संपत्ति बरामद

    May 8, 2026

    जनपद पंचायत बागबाहरा में लोक निर्माण स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न…..

    May 8, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सुशासन तिहार-हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का लक्ष्य–गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaMay 8, 2026

    सुशासन तिहार-हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का लक्ष्य–गुरु खुशवंत साहेब आरंग।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.