Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»शाला प्रवेश उत्सव-सांसद बृजमोहन ने कहा-लड़कियां शिक्षित हो जाती है तो उन्हें ससुराल और मायका दोनों जगह मिलता है सम्मान-विद्यालय विकास के लिए की इतने लाख की घोषणा….
    Blog

    शाला प्रवेश उत्सव-सांसद बृजमोहन ने कहा-लड़कियां शिक्षित हो जाती है तो उन्हें ससुराल और मायका दोनों जगह मिलता है सम्मान-विद्यालय विकास के लिए की इतने लाख की घोषणा….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 15, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शाला प्रवेश उत्सव-सांसद बृजमोहन ने कहा-लड़कियां शिक्षित हो जाती है तो उन्हें ससुराल और मायका दोनों जगह मिलता है सम्मान-विद्यालय विकास के लिए की इतने लाख की घोषणा….

    Oplus_0

    आरंग। आज सोमवार को शासकीय अरुंधती देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिंदी माध्यम विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल बरसते पानी में भी पहुंचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पेड़ ही हमारा आने वाला कल है और उन्होंने एक पेड़ मां के नाम पर मोदी जी के संदेश को याद करते हुए वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति बहुत संवेदनशील है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा अब छात्रो को 02 बार परीक्षा देने का अवसर दिया जा रहा ताकि वो अपना श्रेणी सुधार कर सके। उन्होंने बताया कि स्काउट एन सी सी और खेल में आगे रहने वाले बच्चो को प्रौत्साहित करने के लिए अतिरितक अंक देने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि सब चोरी हो सकता लेकिन ज्ञान की चोरी नही हो सकती क्योंकि वह हमारे दिमाग में रहता है इसलिए मन लगा कर पढाई करे। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर फोकस करते हुए कहा कि लड़कियां शिक्षित हो जाती है तो उन्हें ससुराल और मायका दोनों जगह सम्मान मिलता है।

    उन्होंने निशुल्क गणवेश पुस्तक वितरण करते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम द्वितीय प्राप्त करने वाले तथा हर विधा में निपुण 43 होनहार सेजेस एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रतिभावान -छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मैडल पहनाकर शाबाशी देते हुए मुंह मीठा भी कराया। सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 40 छात्राओं को साइकिल वितरण भी किया तथा दिव्यांग छात्रों को व्हीलचेयर भी प्रदान किए। प्राचार्य के मांग पर विद्यालय की प्रगति के लिए सांसद निधि से 10 लाख विधायक निधि से 05 लाख रुपए की देने घोषणा भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा की प्रदेश सरकार शिक्षा स्वास्थ्य एवं संस्कृति पर विशेष ध्यान देते हुए सभी क्षेत्रों में विकास के लिए प्रतिबद्ध है उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिभावान छात्रों को बढ़ावा देने के लिए विषय विशेषज्ञों के द्वारा निशुल्क कोचिंग का भी आयोजन किया जा रहा है इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार खंडेलवाल एवं स्कूल संकुल प्राचार्य हरीश शर्मा के द्वारा शैक्षिक उपलब्धि के प्रतिवेदन का वाचन किया गया ।

    कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गण अशोक बजाज, ध्रुव कुमार मिर्धा पार्षद, अभिषेक राजा तंबोली, छोटे लाल सोनकर ,अनिल अग्रवाल, राजेंद्र वर्मा, अशोक चंद्राकर, सूरज शर्मा ,जीएस यादव, विनोद साहू, मनोज तंबोली, खूब चंद साहू, राकेश सोनकर, विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्त्ता, अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुमार सिंह लहरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एन पी कुर्रे, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के के पटेल, शासकीय कन्या प्राचार्य सरोजिनी केरकट्टा आदि की उपस्थिति रही तथा कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अरविंद कुमार वैष्णव एवं आभार केरकेट्टा मैडम ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक गण आकाश विश्वास युवराज मिश्रा, मनोज शर्मा, शिनी बिनु मैथ्यू, कमलेश साहू, विकास पाठक समस्त स्टाफ आदि एवं संकुल समन्वयक गण हरीश दीवान , जितेंद्र शुक्ला, किशोर शर्मा, पोखन साहू का महत्व पूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक गण माताओ एवं पालक गण तथा संस्था प्रमुख गण एवं अन्य शिक्षकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    Vinod GuptaJuly 15, 2026247 Views

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.