Blog

विधायक कार्यालय में कल 11 जून को जनदर्शन का आयोजन-विधायक गुरु खुशवंत साहेब रहेंगे उपस्थित…

विधायक कार्यालय में कल 11 जून को जनदर्शन का आयोजन-विधायक गुरु खुशवंत साहेब रहेंगे उपस्थित….

आरंग। कल 11 जून बुधवार को विधायक कार्यालय आरंग में आयोजित जनदर्शन में क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहेंगे। आरंग बीजेपी मंडल के महामंत्री अशोक चंद्राकर ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कल 11 जून बुधवार को दोपहर 01.30 बजे से 3.30 बजे तक जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें क्षेत्रवासियों की व्यक्तिगत, सामाजिक, प्रशासनिक व जनकल्याण से जुड़ी समस्याएं सीधे सुनी जाएंगी।जनदर्शन के दौरान समस्याओं के त्वरित निराकरण की कार्यवाही भी की जाएगी, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिले। 3.30 बजे वे अपने आरंग विधानसभा के कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात करेंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button