Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन सम्पन्न-विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति किया जागरूक
    Blog

    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन सम्पन्न-विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति किया जागरूक

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 1, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन सम्पन्न-विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति किया जागरूक

    आरंग।बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में 28 फ़रवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन उत्साह, उमंग एवं शैक्षणिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. एम. एल. वर्मा, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय कोहका-नेवरा, विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनका स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य अभया आर. जोगलेकर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम “विकसित भारत के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में महिलाओं की भूमिका” पर डॉ. वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी राष्ट्र की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए विभिन्न शासकीय योजनाओं, शोध अवसरों तथा विदेशी फेलोशिप कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की और उन्हें उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे आने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली, निबंध लेखन, मॉडल प्रस्तुतीकरण सहित अनेक ज्ञानवर्धक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का मंच संचालन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक भावना पुरबिया द्वारा प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण डॉ एल पी शर्मा, डॉ इंदु सोनी, हेमसागर चौधरी, शिखा साहू,ओमप्रकाश केमरो, अनिल चंद्राकर, सुश्री रूखमणी कुर्रे, कर्मचारी गण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफल रहा।अंत में डॉ इंदु सोनी द्वारा आभार प्रदर्शन एवं पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ तथा विज्ञान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण रहा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    August 11, 2026

    16 को निकलेगी वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की शोभायात्रा शामिल होंगी महासमुंद सांसद

    August 11, 2026

    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था, 20 किमी पैदल कांवड़ यात्रा कर कनेश्वरनाथ पहुंचे श्रद्धालु

    August 10, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

    Vinod GuptaAugust 11, 202658 Views

    नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक आज-इन मुद्दों पर होगी चर्चा… आरंग। नगर पालिका परिषद…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.