Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»रायपुर में 8 साल से अधूरे स्काईवॉक का काम एक हफ्ते में शुरू होगा, 37.75 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में 8 साल से अधूरे स्काईवॉक का काम एक हफ्ते में शुरू होगा, 37.75 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 2, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर :राजधानी रायपुर में शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक और अंबेडकर अस्पताल चौक के बीच 8 साल से अधूरे पड़े स्काईवॉक (फुट ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य अब फिर से शुरू होने जा रहा है। आगामी एक हफ्ते में कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने की जिम्मेदारी पीएसएए कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है, जिसके साथ अनुबंध भी हो चुका है और कार्यादेश जारी कर दिया गया है।

    पहले तैयार होंगे स्काईवॉक के उपयोगी हिस्से

    लोक निर्माण विभाग के अनुसार, सबसे पहले स्काईवॉक के उपयोगी हिस्सों का निर्माण किया जाएगा। इसमें शास्त्री चौक पर रोटरी का निर्माण भी शामिल है। ठेकेदार को समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य पहले से स्वीकृत ड्राइंग और डिजाइन के अनुरूप होगा।

    गुणवत्ता और पर्यवेक्षण पर विशेष जोर

    निविदा में शामिल सभी नॉन-एसओआर आइटमों के लिए दर विश्लेषण और विभागीय नियमावली के अनुसार अनुमोदन सुनिश्चित किया जा रहा है। निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और विभागीय मानकों के अनुसार पर्यवेक्षण किया जाएगा। किसी अन्य को कार्य का सबलेट करने से पहले भी अनुमोदन लेना अनिवार्य होगा।

    अब तक 50 करोड़ खर्च, 60% काम पूरा

    स्काईवॉक के स्ट्रक्चर का लगभग 60 प्रतिशत कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, जिस पर अब तक करीब 50 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। शेष 40 प्रतिशत कार्य को अब 37.75 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जाएगा।

    इस लंबे समय से अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है।

    KHABAR 24 INDIA NEWSBREAKING NEWS NEWSNEWS UPDATE DAILY
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026

    वर्ष 2026 ‘महतारी गौरव वर्ष’ : मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को समर्पित – मुख्यमंत्री साय

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    Rekhraaz SahuApril 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार महासमुंद।…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.