Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    May 2, 2026

    आरंग के मोबाइल फोन पर भी बजा टेस्टिंग अलार्म-आइये जाने क्या है ये अलर्ट अलार्म

    May 2, 2026

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मानस शक्ति केंद्र का चुनाव सम्पन्न-नई कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान
    Blog

    मानस शक्ति केंद्र का चुनाव सम्पन्न-नई कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 22, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मानस शक्ति केंद्र का चुनाव सम्पन्न-नई कार्यकारिणी में इन्हें मिला स्थान

    Oplus_131072

    आरंग। मां कौशिल्या जिला मानस संघ रायपुर के अंतर्गत मानस शक्ति केंद्र अमेरी का चुनाव ग्राम अमेरी में मानस मंडलियों के सदस्यों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।चुनाव उपरांत अध्यक्ष पद पर अशोक साहू (भानसोज) को चुना गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी तेजेश्वर वर्मा एवं देवेंद्र कुमार साहू को सौंपी गई। सचिव पद पर हेमलाल वर्मा तथा कोषाध्यक्ष के रूप में चिंताराम वर्मा निर्वाचित हुए।सचेतक पद पर भागीरथी चंद्राकर का चयन किया गया। संरक्षक मंडल में संतोष कुमार तिवारी, नारायण प्रसाद वर्मा एवं राजेंद्र प्रसाद चंद्राकर को दायित्व प्रदान किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में पुनित राम, संगठन प्रभारी के रूप में आसकरण वर्मा तथा संचालक पद पर श्रीराम वर्मा को जिम्मेदारी दी गई। सलाहकार के रूप में अश्वनी कुमार वर्मा को मनोनीत किया गया।बैठक में संगठन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष चर्चा की गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मानस परंपरा के प्रचार-प्रसार एवं संगठन को सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने एकजुट होकर मानस शक्ति केंद्र अमेरी को नई ऊर्जा और दिशा देने का भरोसा जताया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    May 2, 2026

    आरंग के मोबाइल फोन पर भी बजा टेस्टिंग अलार्म-आइये जाने क्या है ये अलर्ट अलार्म

    May 2, 2026

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    May 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    Rekhraaz SahuMay 2, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित तुमगांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.