Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    May 1, 2026

    मिशन उत्कर्ष की ‘ऊंची उड़ान’-आरंग के सरकारी स्कूलों ने रचा इतिहास

    May 1, 2026

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मातृ सम्मेलन में माताओं ने दिखाया उत्साह-ऑपरेशन सिंदूर’ से गूँजा विद्यालय…
    Blog

    मातृ सम्मेलन में माताओं ने दिखाया उत्साह-ऑपरेशन सिंदूर’ से गूँजा विद्यालय…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 13, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मातृ सम्मेलन में माताओं ने दिखाया उत्साह-ऑपरेशन सिंदूर’ से गूँजा विद्यालय…

    Oplus_131072

    आरंग।सरस्वती शिशु मंदिर, मंदिर हसौद में मातृ सम्मेलन एवं वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल चतुर्वेदी अध्यक्ष, नगरपालिका मंदिर हसौद थे तथा अध्यक्षता सुरेन्द्र नशीने सचिव, जिला ग्राम भारती रायपुर ने की। विशिष्ट अतिथियों में निर्देश सिन्हा (पार्षद), एकता मिश्रा (पार्षद), तारणी निर्मलकर, पार्षद तुलेश देवांगन, पार्षद सुरेश यादव, पार्षद भुषण बघेल, पार्षद प्रतिनिधि पिटूं निर्मलकर, पार्षद प्रतिनिधि बसंत वर्मा, भागी गहने, गोविंदा साहू, कुलदीप साहू, रोहित वर्मा, जितु निर्मलकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह में देशभक्ति की भावना को जागृत कर दिया। मातृ सम्मेलन के अंतर्गत माताओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें फुग्गा फोड़, फुग्गा फुलाओ, बिस्किट खाओ एवं मटर की माला बनाओ जैसे खेल शामिल रहे। इन प्रतियोगिताओं में 40 से अधिक माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही प्रश्न मंच का आयोजन कर प्रतिभागियों को तत्काल पुरस्कृत भी किया गया।मुख्य अतिथि एवं नगर अध्यक्ष ने अपने संबोधन में विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना करते हुए माताओं की सहभागिता को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का मंच संचालन रामानंद साहू प्रधानाचार्य, भानसोज ने किया तथा सहयोगी विद्यालय की दीदी लता साहू का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में नगर की माताओं की भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रारंभ से अंत तक उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन सफल एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    May 1, 2026

    मिशन उत्कर्ष की ‘ऊंची उड़ान’-आरंग के सरकारी स्कूलों ने रचा इतिहास

    May 1, 2026

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    Vinod GuptaMay 1, 2026

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.