Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026

    प्रेस वार्ता-आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय-सच्चिदानंद उपासने

    June 25, 2026

    रक्तदान शिविर का आयोजन 28 जून को, हेलमेट और बैग देकर किया जाएगा सम्मानित

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»महाविद्यालय में साहित्य परिषद का गठन हुआ गठन-ये बनी अध्यक्ष
    Blog

    महाविद्यालय में साहित्य परिषद का गठन हुआ गठन-ये बनी अध्यक्ष

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 8, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महाविद्यालय में साहित्य परिषद का गठन हुआ गठन-ये बनी अध्यक्ष

    Oplus_131072

    आरंग। आज दिनांक 08 अक्टूबर को बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी साहित्य परिषद का गठन किया गया। यह आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अभया रा. जोगलेकर थीं, जिन्होंने अपने सान्निध्य से कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.एल.पी. शर्मा ने की तथा संचालन हिंदी विभाग के प्राध्यापक मनोहर मार्कण्डेय द्वारा अत्यंत प्रभावपूर्ण ढंग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। इसके पश्चात स्वागत भाषण में विभागाध्यक्ष प्रो. एल. पी. शर्मा ने हिंदी साहित्य परिषद के गठन की आवश्यकता और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस परिषद का गठन विद्यार्थियों में साहित्यिक अभिरुचि जागृत करने, अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने तथा हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य से किया गया है।मुख्य अतिथि डॉ. अभया जोगलेकर ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे परिषद की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेकर साहित्यिक चेतना का विस्तार करें। उन्होंने हिंदी साहित्य परिषद के गठन को महाविद्यालय की एक सराहनीय पहल बताया और सभी नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।इसके उपरांत नवगठित हिंदी साहित्य परिषद के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर श्री तामेश्वर भट्ट ने परिषद के अध्यक्ष के रूप में, सुश्री दिव्या भारती ने उपाध्यक्ष के रूप में, सुश्री प्रीति कचनाहे ने सचिव के रूप में तथा सुश्री अन्नू कोशले ने सहसचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों ने निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रसार हेतु कार्य करने की प्रतिज्ञा ली। शपथ ग्रहण के पश्चात नवगठित सदस्यों द्वारा अपने विचार भी व्यक्त किए गए। अध्यक्ष तामेश्वर भट्ट ने कहा कि परिषद के माध्यम से महाविद्यालय में वाद-विवाद, कविता पाठ, निबंध प्रतियोगिता, लेखन कार्यशाला आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच मिल सके। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. जोगलेकर ने सभी को बधाई देते हुए हिंदी विभाग की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने की आशा व्यक्त की। आभार प्रदर्शन मनोहर मार्कण्डेय ने किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026

    प्रेस वार्ता-आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय-सच्चिदानंद उपासने

    June 25, 2026

    रक्तदान शिविर का आयोजन 28 जून को, हेलमेट और बैग देकर किया जाएगा सम्मानित

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    Vinod GuptaJune 25, 2026136 Views

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.