Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

    April 16, 2026

    बड़ी खबर-भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    April 16, 2026

    अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के प्रयास से कल 16 अप्रेल को 700 सिलेंडर वितरण हेतु जारी-एजेंसी को भी अव्यवस्था पर नोटिस जारी

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»भाजपा का प्रशिक्षण शिविर: मैनपाट प्रशिक्षण जनप्रतिनिधियों के दायित्व निर्वहन में सिद्ध होगा सहायक – सीएम विष्णुदेव साय
    Blog

    भाजपा का प्रशिक्षण शिविर: मैनपाट प्रशिक्षण जनप्रतिनिधियों के दायित्व निर्वहन में सिद्ध होगा सहायक – सीएम विष्णुदेव साय

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 10, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर. प्राकृतिक हरीतिमा से भरपूर सरगुजा संभाग के मैनपाट में भाजपा का त्रिदिवसीय सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रशिक्षण वर्ग को अत्यंत उपयोगी बताते हुए प्रदेश भाजपा को आयोजन के लिए बधाई दी और इस महत्वपूर्ण आयोजन में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और व्यवस्था में लगे सभी दायित्ववानों के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा, जनप्रतिनिधियों के दायित्व निर्वहन में मैनपाट प्रशिक्षण सहायक सिद्ध होगा.

    मुख्यमंत्री साय ने अपने X हैंडल पर लिखा कि निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति का एक मजबूत स्तंभ है. पार्टी में मंडल इकाई से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक नियमित प्रशिक्षण की परंपरा है, जिससे कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को न केवल संगठन की रीति-नीति, कार्यक्रम और कार्ययोजना की जानकारी मिलती है, बल्कि समसामयिक विषयों पर भी गहन मार्गदर्शन प्राप्त होता है.

    उन्होंने कहा कि मैनपाट प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय नेताओं और विषय विशेषज्ञों के विविध सत्रों के माध्यम से सांसदों और विधायकों को उनके दायित्व निर्वहन में सहायक अमूल्य मार्गदर्शन मिला. यह प्रशिक्षण हमें अपनी कार्यशैली को और अधिक प्रभावी, समन्वित और जनसेवी बनाने में सहायता करेगा.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्गों में कार्यकर्ताओं का एक साथ रुकना, रहना, सहभोज करना आपसी समझ और सामूहिकता की भावना को गहराता है. इससे न केवल संगठनात्मक समरसता बढ़ती है, बल्कि एक परिवार के रूप में पार्टी का भाव भी सुदृढ़ होता है. उन्होंने कार्यक्रम में सहभागी राष्ट्रीय नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने व्यस्त समय में से इस प्रशिक्षण के लिए समय निकालकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान और मार्गदर्शित किया. साथ ही उन्होंने सरगुजा संभाग, विशेषकर सीतापुर विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं, आयोजन समिति और सहयोगी समूहों को आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी. मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना को और अधिक सशक्त बनाएंगे.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

    April 16, 2026

    बड़ी खबर-भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    April 16, 2026

    अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के प्रयास से कल 16 अप्रेल को 700 सिलेंडर वितरण हेतु जारी-एजेंसी को भी अव्यवस्था पर नोटिस जारी

    April 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

    Vinod GuptaApril 16, 2026

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित रायपुर।16…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.