Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के साथ सामाजिक समरसता का भव्य आयोजन संपन्न

    May 25, 2026

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’

    May 24, 2026

    सर्वेक्षण में यहॉ मिला 91 वर्ष पुराना दुर्लभ रामचरितमानस पोथी और हस्तलिखित उपन्यास-एसडीएम ने किया अवलोकन

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ब्रेकिंग-आरंग हत्याकांड का खुलासा-12 घंटे के अंदर पुलिस ने सुलझाया मामला-किया 06 युवक को गिरफ्तार
    Blog

    ब्रेकिंग-आरंग हत्याकांड का खुलासा-12 घंटे के अंदर पुलिस ने सुलझाया मामला-किया 06 युवक को गिरफ्तार

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 13, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ब्रेकिंग-आरंग हत्याकांड का खुलासा-12 घंटे के अंदर पुलिस ने सुलझाया मामला-किया 06 युवक को गिरफ्तार

    Oplus_0

    आरंग।दिनांक 12.08.2025 को ग्राम राटाकाट रोड़ के पास ढ़ोलापारा नहर पुलिया आरंग में एक युवक के हुए हत्या का पर आज पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 12 घंटे के अंदर हत्या में संलिप्त 06 युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।राटाकाट रोड़ के पास ढ़ोलापारा नहर पुलिया आरंग में मिट्टी का टिला के झुरमुट में एक अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 30 वर्ष का शव संदिग्ध अवस्था में पडे होने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा गया एक अज्ञात पुरूष का शव चित अवस्था में मृत पड़ा हुआ था, शव को देखने पर उसके शरीर पर विभिन्न स्थानो पर चोंट के अलावा गला दबाकर हत्या किये जाने प्रथम दृष्टया प्रतीत होने पर घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय विवेक शुक्ला, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल.नगर पुलिस अधीक्षक महोदय माना लंबोदर पटेल को दी जाकर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया गया उनके मार्गदर्शन में विवेचना सहयोग हेतु रायपुर से एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड, और सायबर सेल को बुलाया गया और घटना स्थल को देखा गया घटना स्थल से लगभग 50 मीटर कि दूरी पर एक मोटर सायकल लावारिश हालत में मिला मोटर सायकल के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान ग्राम भोथली के गिरजा शंकर धीवर पिता चन्द्रिका धीवर उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई। जांच पर पता चला कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था, दिनांक 11.08.2025 को सुबह घर से आरंग में प्रहलाद लोधी ठेकेदार के पास काम करने गया था, जो दोपहर लगभग 01.00 बजे करीब आधा काम छोड़कर थोड़ी देर में आता हूं कहकर निकला था, जो वापस नही पहुंचा जिसके संबंध में गांव में जानकारी एकत्र की गई तो पता चला कि गांव के ही मधुसूदन लोधी जो मृतक गिरिजाशंकर की ही तरह राजमिस्त्री का काम करता है, दोनो साथ में काम करते थे, के बीच आपसी मनमुटाव और लड़ाई झगड़ा है, रक्षाबंधन त्यौहार के एक दिन पूर्व दोनो के बीच में झगड़ा हुआ था, तब संदेही मधुसूदन लोधी के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र कर उस दिशा में जांच की गई जांच के दौरान पता चला कि मधुसूदन लोधी और कुछ अन्य संदिग्ध लड़को के साथ मृतक गिरिजाशंकर को आरंग शराब दुकान के आगे राटाकाट रोड़ पर देखा गया है इसके आधार पर मधुसूदन लोधी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ की गई जो बताया कि मृतक गिरिजाशंकर धीवर के साथ छटेरा में राजमिस्त्री का काम किया था जिसके पेंमेंट के लेन देन को लेकर गिरिजाशंकर उसे गाली गलौज करता था तथा दो दिन बाद आरोपी मधुसूदन की पत्नि के सामने अश्लील गालिया दिया था जिससे बदला लेने के लिये मधुसूदन ने योजनाबद्ध तरीके से छटेरा के काम का हिसाब करना है, कहकर अपने अन्य साथियो डिगेश्वर लोधी, अजय निषाद, नीलकंठ लोधी उर्फ बिल्ला, जयप्रकाश लोधी और कमल उर्फ भकलू लोधी को पैसे का लालच देकर अपने योजना में शामिल कर शराब पिलाकर घटना स्थल राटाकाट रोड़ नहर किनारे मिट्टी के टीला में जहां पर सन्नाटा रहता है, मृतक को हिसाब किताब के बहाने बुलाकर शराब पीने के दौरान झगड़ा कर मारपीट किये और मधुसूदन द्वारा लाये गये गमछा से उसको जमीन में गिराकर उसकी गमछा से गला घोंट हत्या कर दिये, बाद साक्ष्य को छुपाने के लिये घटना में प्रयुक्त गमछा को हथमार तालाब के पचरी में ले जाकर जला दिये और मृतक के मोबाईल को झलमला तालाब में फेंक दिये। मधुसूदन लोधी ने घटना के बाद सभी सहयोगी आरोपियों क़ो पार्टी दिया l विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त दो नग मोटर सायकल, दो नग मोबाईल जप्त किया गया है सभी आरोपी को हिरासत में लेकर और सुक्ष्मता से पुछताछ की जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला और asp क्राइम संदीप मित्तल के नेतृत्व में नगर पुलिस अधीक्षक लंबोदर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह, थाना प्रभारी आरंग राजेश सिंह, ए सी सी यू प्रभारी परेश पाण्डेय, थाना आरंग से उपनिरीक्षक चेतन दुबे, सउनि सोनप्रसाद राजेत्री, आरक्षक महेन्द्र बघेल, युगलकिशोर चन्द्राकर, लवकुमार पटेल, दीनदयाल सोनवानी, लक्ष्मीलाल सिन्हा, सैनिक दुर्गेश चन्द्राकर तथा एंटी क्राईम एण्ड सायबर युनिट से प्रआर विरेन्द्र भार्गव, आरक्षक टुकेश निषाद, लक्ष्मीनारायण साहू की विशेष भूमिका रही है।
    मृतक – गिरिजाशंकर धीवर पिता चन्द्रिका धीवर उम्र 28 वर्ष ग्राम भोथली थाना आरंग जिला रायपुर l
    गिरफ्तार आरोपी

    1. मधुसूदन लोधी उर्फ मधु पिता स्व0 मुकेश लोधी उम्र 27 साल ग्राम भोथली थाना आरंग l*
    2. डीगेश्वर लोधी पिता मनोज लोधी उम्र 25 साल ग्राम ठाकुरदियापारा ख़मतराई रोड आरंग l*
    3. जयप्रकाश लोधी पिता देवराज लोधी उम्र 25 वर्ष सा0 नया बिजली ऑफिस के पास आरंग l*
    4. कमल उर्फ भकलू पिता संतोष लोधी उम्र 20 वर्ष निवासी अवंती चौक आरंग l
    5. अजय निषाद पिता रूपेश निषाद उम्र 18 वर्ष निवासी रामनगर चौक आरंग थाना आरंग l
    6. नीलकंठ लोधी पिता यादराम लोधी उम्र 19 वर्ष निवासी अवंती चौक आरंग थाना आरंग जिला रायपुर l
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के साथ सामाजिक समरसता का भव्य आयोजन संपन्न

    May 25, 2026

    पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल: ‘दो कदम प्रकृति की ओर समिति’ ने ग्राम धौराभाठा और घोंच को बनाया ‘गौरैया ग्राम’

    May 24, 2026

    सर्वेक्षण में यहॉ मिला 91 वर्ष पुराना दुर्लभ रामचरितमानस पोथी और हस्तलिखित उपन्यास-एसडीएम ने किया अवलोकन

    May 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के साथ सामाजिक समरसता का भव्य आयोजन संपन्न

    Vinod GuptaMay 25, 2026

    सतनाम सद्भाव पदयात्रा के पदयसेवाभावी एवं पत्रकार साथियों का सम्मान-मनखे-मनखे एक समान” के संदेश के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.