Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बरसात में उफनते नदी-नाले अब नहीं रोकेंगे ग्रामीणों का रास्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी करोड़ों की सौगात….
    Blog

    बरसात में उफनते नदी-नाले अब नहीं रोकेंगे ग्रामीणों का रास्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी करोड़ों की सौगात….

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 22, 20252 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर: जशपुर जिले में बरसात के दिनों में ग्रामीणों के आवागन की बाधा को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर 237 पुल-पुलियों के निर्माण के लिए 130 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत हुई है, जिससे नदियों पर उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण के साथ ही नालों पर पुल-पुलिया का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है, इससे विकास को नई गति मिलेगी। बरसात के दिनों में उफनते नदी-नाले अब ग्रामीणों का रास्ता नहीं रोक पाएंगे।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में 22 उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण के लिए 109 करोड़ 09 लाख रुपये की मंजूरी दी है। ये पुल जिले के प्रमुख मार्गों और नदियों-नालों पर बनाए जा रहे हैं, जिससे वर्षभर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा। इसके साथ ही गांव-टोला और पारा को जोड़ने के उद्देश्य से 215 छोटे पुल-पुलिया निर्माण हेतु 20 करोड़ 93 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

    130 करोड़ की लागत से जशपुर जिले में बनेंगे 237 पुल-पुलिया 

    गौरतलब है कि जशपुर जिले में बरसात के दिनों में कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता था, जिससे किसानों, छात्रों, मरीजों और आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पुल-पुलिया निर्माण से न केवल आवागमन सुरक्षित होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी। साथ ही, दूरी और समय की बचत से लोगों के दैनिक जीवन में बदलाव आएगा।

    जिले को मिली इस ऐतिहासिक सौगात पर क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जशपुर अब विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और दो वर्षों का सुशासन सड़कों व पुलों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    September 15, 2026

    आरंग में भव्यता के साथ कल मनाया जाएगा श्री बलदेव जन्मोत्सव-भगवान रेवती-बलदाऊ जी को लगेगा छप्पन भोग

    September 15, 2026

    आरंग में गणेशोत्सव पर अनूठी पहल-श्री विघ्नहर्ता परिवार लगाया ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-10 दिनों तक निरंतर चलेंगा सेवा कार्य

    September 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील

    Vinod GuptaSeptember 15, 202681 Views

    ​सेवा संकल्प अभियान-आरंग में बांटे गए दीप-17 सितंबर की शाम 07 बजे आशीर्वाद का दिया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.