Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन भोग’

    September 22, 2026

    ग्राम टेकारी में परम्परागत रूप से मनाया गया ‘मंगल त्यौहार-खेती-किसानी का काम रहा बंद

    September 22, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-भैंसा के शासकीय स्कूलों को मिली 54.13 लाख रुपये की सौगात

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-गणित शिक्षक की मांग को लेकर छात्रों ने स्कूल पर जड़ा ताला, धरने पर बैठे 500 विद्यार्थी-समर्थन में उतरे ग्रामीण
    Blog

    बड़ी खबर-गणित शिक्षक की मांग को लेकर छात्रों ने स्कूल पर जड़ा ताला, धरने पर बैठे 500 विद्यार्थी-समर्थन में उतरे ग्रामीण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 25, 2026466 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-गणित शिक्षक की मांग को लेकर छात्रों ने स्कूल पर जड़ा ताला, धरने पर बैठे 500 विद्यार्थी-समर्थन में उतरे ग्रामीण

    आरंग। ग्राम तामासिवनी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तामासिवनी में गणित शिक्षक की लंबे समय से चली आ रही कमी को लेकर विद्यार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी और परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। छात्रों के इस प्रदर्शन को जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।
    अटैचमेंट के कारण प्रभावित हो रही पढ़ाई
    लगभग 500 छात्र संख्या वाले इस विद्यालय में पढ़ाई व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि विद्यालय में पदस्थ गणित शिक्षक को पिछले कई वर्षों से जिला कार्यालय में अटैच (संबद्ध) कर दिया गया है।आधिकारिक तौर पर पद रिक्त न दिखने के कारण न तो यहां नई नियुक्ति हो पा रही है और न ही स्थानांतरण के जरिए किसी अन्य शिक्षक की पदस्थापना की जा रही है।
    गणित जैसे महत्वपूर्ण विषय की कक्षाएं न लगने से विद्यार्थियों के भविष्य और बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर गहरा असर पड़ रहा है।
    प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा
    तालाबंदी और विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार एवं आरंग थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा छात्रों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से बातचीत कर समझाइश दी जा रही है तथा मामले का समाधान निकालने का प्रयास जारी है। छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और शिक्षक की तत्काल बहाली की मांग कर रहे हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन भोग’

    September 22, 2026

    ग्राम टेकारी में परम्परागत रूप से मनाया गया ‘मंगल त्यौहार-खेती-किसानी का काम रहा बंद

    September 22, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-भैंसा के शासकीय स्कूलों को मिली 54.13 लाख रुपये की सौगात

    September 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन भोग’

    Vinod GuptaSeptember 22, 202614 Views

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.