Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-गंगरेल का पट 500 क्यूसेक डिस्चार्ज के साथ खोला गया-निस्तारी पानी की समस्या से मिलेगी राहत
    Blog

    बड़ी खबर-गंगरेल का पट 500 क्यूसेक डिस्चार्ज के साथ खोला गया-निस्तारी पानी की समस्या से मिलेगी राहत

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 3, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-गंगरेल का पट 500 क्यूसेक डिस्चार्ज के साथ खोला गया-निस्तारी पानी की समस्या से मिलेगी राहत

    आरंग।दिनोदिन बढ़ते गर्मी के साथ ग्रामों में व्याप्त हो रहे निस्तारी पानी की समस्या व भूगर्भीय जल स्त्रोत के नीचे जाते जाने से पेयजल संकट गहराने की‌‌ ओर शासन – प्रशासन का ध्यानाकर्षण कराये जाने के बाद हरकत में आये प्रशासन ने बीते बुधवार को समस्या से निजात दिलाने गंगरेल का पट खोल दिया है। लेकिन यह पानी समाचार लिखे जाने तक लखौली नहीं पहुंचा है। जानकारी के अनुसार शुरुआती 5 सौ क्यूसेक के डिस्चार्ज को दो भागों में बांट महानदी मुख्य नहर व मांढर शाखा नहर में प्रवाहित किया जा रहा है जिसके चलते पानी की दौड़ काफी धीमी है । सूत्रों के अनुसार डिस्चार्ज को क्रमशः धीरे – धीरे बढ़ाया जावेगा और इसकी शुरुआत कर दी गयी है । ज्ञातव्य हो कि गर्मी के चलते तालाबों के सूखते जाने की वजह से ग्रामों में जहां निस्तारी संकट उठ खड़ा होना शुरू हो गया है वहीं भूगर्भीय जल स्त्रोत के नीचे जाते जाने की वजह से पेयजल समस्या भी सामने आना शुरू हो चुका है जिसे की तालाबों के भरने से एक सीमा तक रोका जा सकता है । ग्रामीणों की मांग व ज्वलंत समस्या को देखते हुते बीते मंगलवार को जहां बंगोली सिंचाई उपसंभाग के अधीन आने वाले 10 सिंचाई पंचायतों के पूर्व अध्यक्षों ने जहां विभागीय अधिकारियों से अविलंब गंगरेल से निस्तारी पानी छोड़ने की गुहार लगाई थी वहीं रायपुर जिला जल उपभोक्ता संस्था संघ के अध्यक्ष रहे भूपेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व मुख्य सचिव विकासशील सहित क्षेत्रीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मेल से ज्ञापन भेज गंगरेल से निस्तारी पानी छुड़वाने का आग्रह किया था । इसके पहले अभनपुर क्षेत्र से विधायक रहे पूर्व सिंचाई मंत्री धनेन्द्र साहू ने भी निस्तारी पानी की समस्या को लेकर शासन – प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया था । सिंचाई पंचायतों के अध्यक्ष रहे हिरेश चंद्राकर , तुलाराम चन्द्राकार , गोविंद चंद्राकर , चिंताराम वर्मा, प्रहलाद चंद्राकर, मनमोहन गुप्ता, भारतेन्दु ‌साहू, धनीराम साहू,थानसिह साहू ने डिस्चार्ज बढ़ाने की मांग के साथ – साथ पानी के व्यर्थ बरबादी को‌ रोकने पर्याप्त मैदानी अमला की व्यवस्था करने व संबंधित यंत्रियों तथा सिंचाई अनुविभागीय अधिकारियों को सतत् दौरा सुनिश्चित कराने का आग्रह विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों से किया है ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    Vinod GuptaMay 1, 2026

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.