Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026

    लाखों की चोरी-नकदी और जेवरात लेकर चोर हुए फरार-डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

    June 15, 2026

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बजरंग केमिकल डिस्टिलरी के खिलाफ इन्होंने भी खोला मोर्चा-प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग…..
    Blog

    बजरंग केमिकल डिस्टिलरी के खिलाफ इन्होंने भी खोला मोर्चा-प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग…..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 7, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बजरंग केमिकल डिस्टिलरी के खिलाफ इन्होंने भी खोला मोर्चा-प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग…..

    Oplus_131072

    आरंग। पूर्व मंत्री डॉ शिव डहरिया के मार्गदर्शन मे युवा कांग्रेस ने बजरंग केमिकल डिस्टिलरी कंपनी मे कार्यरत मजदूरों और कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने रायपुर जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सजल चंद्राकर एवं आरग नगर पालिका युवा पार्षद ईश्वर पटेल एवं पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर मौके पर पहुंचे। इन जनप्रतिनिधियों ने मजदूरों की जायज़ मांगों का पुरज़ोर समर्थन किया और प्रशासन से तत्काल हस्ताक्षेप कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। आपको बता दे की आरंग स्थित बजरंग केमिकल डिस्टिलरी कंपनी एक बार फिर काले कारनामों और विवादों के चलते सुर्खियों में है। कर्मचारियों का आरोप है कि यह कंपनी “उद्योग” की आड़ में गरीब मजदूरों और महिलाओं का खुला शोषण कर रही है।आज कंपनी के भीतर काम करने वाले सैकड़ों मजदूर और महिला कर्मचारी सड़क पर उतर आए और वेतन वृद्धि, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण की मांग को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनसे पुरुषों जैसा कठिन काम कराया जा रहा है लेकिन सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए जाते।12 घंटे पसीना बहाने के बाद भी उन्हें मात्र 200 रुपए मजदूरी दी जाती है। इतना ही नहीं, फैक्ट्री परिसर में खाने-पीने और बैठने की कोई व्यवस्था तक नहीं है।फैक्ट्री में अब तक कई मजदूर हादसों का शिकार हो चुके हैं। लेकिन न तो उनका उचित इलाज कराया गया और न ही परिवारों को मुआवजा दिया गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि वेतन पर्ची अधिकारियों द्वारा पेंसिल से भरी जाती है और उन्हें सिर्फ 200 रुपए प्रतिदिन थमा दिया जाता है। वहीं कंपनी रिकॉर्ड में अधिक वेतन दिखाकर अधिकारी आपस में घोटाला कर मोटी कमाई कर रहे हैं। गरीब मजदूरों का हक खुलेआम छीना जा रहा है।महिला कर्मचारियों ने यह भी खुलासा किया कि कंपनी के कुछ अधिकारी न केवल बदतमीजी करते हैं बल्कि उन्हें गंदी-गंदी गालियां देकर अपमानित करते हैं।गांव-गांव से आने वाले मजदूरों की मेहनत पर चल रही यह कंपनी आज शोषण और अन्याय की फैक्ट्री बन चुकी है। सवाल यह है कि कब तक यह कंपनी गरीब कर्मचारियों का खून-पसीना चूसती रहेगी और कब उन्हें न्याय मिलेगा?
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026

    लाखों की चोरी-नकदी और जेवरात लेकर चोर हुए फरार-डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

    June 15, 2026

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    June 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    Rekhraaz SahuJune 16, 20262 Views

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव बागबाहरा। नए शिक्षा सत्र…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.