Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    May 1, 2026

    मिशन उत्कर्ष की ‘ऊंची उड़ान’-आरंग के सरकारी स्कूलों ने रचा इतिहास

    May 1, 2026

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»प्रोजेक्ट आँगन के तहत देवरी आंगनबाड़ी में बाल सभा व पालक सत्र सम्पन्न
    Blog

    प्रोजेक्ट आँगन के तहत देवरी आंगनबाड़ी में बाल सभा व पालक सत्र सम्पन्न

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 13, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रोजेक्ट आँगन के तहत देवरी आंगनबाड़ी में बाल सभा व पालक सत्र सम्पन्न

    आरंग। जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आँगन” के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र देवरी में बाल सभा एवं पालक सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह पहल आंगनबाड़ी केंद्रों को गुणवत्तापूर्ण , सुरक्षित एवं बाल-सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना आरंग में इस कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। परियोजना अधिकारी सोमनाथ राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित सत्र में बड़ी संख्या में पालकों ने सहभागिता की।प्रोजेक्ट आँगन का उद्देश्य बच्चों की नियमित उपस्थिति, खेल एवं गतिविधि आधारित शिक्षण तथा ECCE गतिविधियों को बढ़ावा देना है। हर माह के पहले और तीसरे गुरुवार को आयोजित होने वाली बाल सभा के माध्यम से पालकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास से जोड़ा जा रहा है।कार्यक्रम में पालकों में पोषण एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ती दिखाई दी। इस अवसर पर प्रेम अजीम फाउंडेशन से जय वर्मा, रानीसागर सेक्टर की सुपरवाइजर अंजू एक्का, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जानी चंद्राकर, कु. प्रियंका साहू, सहायिका सेवती साहू, संतोषी साहू सहित बड़ी संख्या में हितग्राही माताएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में उपयोगी बताया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    May 1, 2026

    मिशन उत्कर्ष की ‘ऊंची उड़ान’-आरंग के सरकारी स्कूलों ने रचा इतिहास

    May 1, 2026

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    Vinod GuptaMay 1, 2026

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.