Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी खास आकर्षण

    April 18, 2026

    महतारी वंदन योजना में निःशुल्क ई-केवाईसी, हितग्राहियों से एक रुपये भी न लें

    April 18, 2026

    पार्षद निधि से इस वार्ड में शुरू हुआ बोर खनन-नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन…

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»प्रशिक्षण सेमिनार का हुआ समापन-प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र…
    Blog

    प्रशिक्षण सेमिनार का हुआ समापन-प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 30, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रशिक्षण सेमिनार का हुआ समापन-प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र…

    आरंग। आरंग डॉ भीमराव अंबेडकर भवन में 28 जून से 29 जून तक आयोजित तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो स्टेट रैफरी एवं एडवांस तकनीक प्रशिक्षण सेमिनार के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ महासचिव संतोष निर्मलकर,आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू,सचिव मनीष सोनकर, हिमांशु त्रिपाठी,मोहम्मद हेलाल खान द्वारा सभी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण किया गया।प्रशिक्षण सेमिनार में छत्तीसगढ़ राज्य के 15 जिलों में लगभग 70 प्रशिक्षकों व खिलाड़ियों ने भाग लिया।आयोजक सचिव अमन साहू ने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य ताइक्वांडो खेल नियमों में हुए बदलाव से सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को अवगत कराना था। जिससे कि खिलाड़ी अपने खेल तकनीकों में बदलाव कर अपने खेल को सुधार सके व उच्च स्तर पर प्रदर्शन कर सके। आरंग विधानसभा में लगातार ऐसे उच्च स्तरीय आयोजन होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बहुत लाभ मिल रहा है.छत्तीसगढ़ की बालिकाएं व महिलाएं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक होकर ऐसे आयोजनों में भाग ले रही है और अपने क्षेत्र को लाभान्वित कर रही है. इस अवसर पर पर्यवेक्षक सागर निर्मलकर,आरंग मार्शल आर्ट क्लब से रानी सगरवंशी, विजय साहू सभी सदस्य व खिलाड़ी उपस्थित थे.
    विनोद गुप्ता

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी खास आकर्षण

    April 18, 2026

    महतारी वंदन योजना में निःशुल्क ई-केवाईसी, हितग्राहियों से एक रुपये भी न लें

    April 18, 2026

    पार्षद निधि से इस वार्ड में शुरू हुआ बोर खनन-नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन…

    April 18, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी खास आकर्षण

    Rekhraaz SahuApril 18, 2026

    आरंग में 19 अप्रैल को संत सुफल भगत जयंती पर भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.