Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पुरानी यादों से गुलजार हुआ अरुंधती स्कूल-पूर्व छात्रों की महफिल में ‘स्पंदन’ से जीवंत हुआ बचपन
    Blog

    पुरानी यादों से गुलजार हुआ अरुंधती स्कूल-पूर्व छात्रों की महफिल में ‘स्पंदन’ से जीवंत हुआ बचपन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 19, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पुरानी यादों से गुलजार हुआ अरुंधती स्कूल-पूर्व छात्रों की महफिल में ‘स्पंदन’ से जीवंत हुआ बचपन

    आरंग | पीएम श्री अरुंधती देवी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन ‘स्पंदन’ ने स्मृतियों का ऐसा समां बांधा कि हर पूर्व छात्रो का चेहरा खिल उठा। बरसों बाद अपने पुराने स्कूल की दहलीज पर कदम रखते ही वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों से लेकर युवा वर्ग तक सबकी आंखें पुरानी यादों से नम और दिल उत्साह से लबालब नजर आए। कार्यक्रम में 200 से अधिक पूर्व छात्रों ने शिरकत कर अपनी गौरवशाली विरासत को नमन किया।अरुंधति देवी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की गई। स्कूली छात्राओं के सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम स्पंदन को आरम्भ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष आरंग डॉ. संदीप जैन ने अपने संबोधन विद्यालय में बिताए दिनों को याद करते हुए माहौल को भावुक और खुशनुमा बना दिया।उन्होंने मंचासीन गुरुजनों को नमन करते हुए स्कुल के विकास में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।उन्होंने अपने गीतों की स्वर लहरियों से माहौल को यादगार बना दिया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त कमिश्नर बी.एल. तिवारी ने कहा की “अरुंधती विद्यालय की यादें आज भी मेरे स्मृति पटल पर सजीव हैं। मेरी सफलता की नींव इसी संस्थान में रखी गई थी।”उन्होंने इसे अभूतपूर्व सम्मेलन बताया। अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य पी.डी. द्वारकानी ने पुरानी यादें साझा करते हुए कहा कि इसी विद्यालय में पढ़ने के बाद वे यहाँ भौतिकी पढ़ाकर ज्ञान का दीप जलाते थे और आज अपने सफल पूर्व छात्रों से मिलकर उन्हें एक सुखद ‘स्पंदन’ की अनुभूति हो रही है।थिंक आईएएस कोचिंग के संचालक मुरली मनोहर देवांगन ने गर्व के साथ कहा कि इसी स्कूल से मिली शिक्षा के दम पर आज वे सैकड़ों छात्रों का मार्गदर्शन कर पा रहे हैं।एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलुमनी मीट की कल्पना को स्मरण करते हुए सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से विद्यालय के निरंतर विकास पर अपनी बात रखी तथा कहा कि छत्तीसगढ़ शासन विकास के लिए संकल्पित है। इस अवसर सभी पूर्व छात्रो अपना अंशदान भी किया जिसमें पूर्व छात्र एवं शिक्षक पी डी द्वारकानी द्वारा 21 हजार रूपये तथा राजेंद्र गुप्ता द्वारा 11 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई।संस्था की प्राचार्य संध्या रानी बारीक ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुवे दानदाताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।तथा विद्यालय के विकास हेतु मांग पत्र भी प्रस्तुत किया।

    महफिल में पूर्व छात्र सेक्सोफोन विशेषज्ञ लल्ला सहानी अपने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ गण रमेश तिवारी, शंकरदयाल शर्मा, विनायक धुरंधर, प्रहलाद पटेल, ध्रुव कुमार शुक्ला, सुरेंद्र अग्निहोत्री ‘आगी’, विनोद गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, सतीश तिवारी, डॉ. तेजराम जलक्षत्रि, राजेश शर्मा, नरेश चौबे और हेमंत गुप्ता आदि ने,संगीत, गीत, गजल, भजन और शेरो-शायरी के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर छात्र जीवन की यादो को अपने पुराने सहपाठियों के साथ साझा किया। हंसी ठिठोलियो का दौर लगातार चलता रहा। सभी पूर्व छात्रों को गुलाब पुष्प, प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व छात्र एवं शिक्षक बंधु अरविंद वैष्णव एवं हरीश दीवान ने किया एवं मार्गदर्शन अनुपनाथ योगी व आकाश विश्वास,मनोज शर्मा, लोकेश्वर साहू ,विकास पाठक आदि का सहयोग रहा। अंत में सभी ने स्नेह भोज का आनंद लिया और पुरानी यादों की पोटली समेटे विदा ली।कार्यक्रम में अनेक पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि गण,पार्षद नरेंद्र लोधी ,संतोष लोधी,पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर,तोषण साहू एवं पत्रकार गण रोशन चंद्राकर, विनोद गुप्ता, रामकुमार गुप्ता तथा विशिष्ट गण एवं हिंदी अंग्रेज़ी पीएम श्री अरुंधती देवी विद्यालय का शाला परिवार उपस्थित रहा।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    April 17, 2026

    अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद

    April 17, 2026

    एनओसी के बदले 4 लाख की रिश्वत मांगने वाला बेमचा सरपंच ACB ट्रैप में गिरफ्तार

    April 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ.

    Vinod GuptaApril 17, 2026

    स्काउट्स/गाइड्स द्वारा मीठा जल सेवा का शुभारंभ. आरंग।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.