Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन भोग’

    September 22, 2026

    ग्राम टेकारी में परम्परागत रूप से मनाया गया ‘मंगल त्यौहार-खेती-किसानी का काम रहा बंद

    September 22, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-भैंसा के शासकीय स्कूलों को मिली 54.13 लाख रुपये की सौगात

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»परेशान स्वास्थ्य संयोजक ने BMO डॉ. विजयलक्ष्मी अनंत को सौपा ज्ञापन-रखी ये मांगे…
    Blog

    परेशान स्वास्थ्य संयोजक ने BMO डॉ. विजयलक्ष्मी अनंत को सौपा ज्ञापन-रखी ये मांगे…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 15, 20253 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    परेशान स्वास्थ्य संयोजक ने BMO डॉ. विजयलक्ष्मी अनंत को सौपा ज्ञापन-रखी ये मांगे…

    Oplus_131072

    आरंग। आरंग ब्लॉक के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने मंगलवार को अपनी मांगों और तकनीकी परेशानियों को लेकर खंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (BMO) डॉ. विजयलक्ष्मी आनंत को स्वास्थ्य संचालक,मिशन संचालक एवं स्वास्थ्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के नाम से विस्तारपूर्वक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ के दर्जनों पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे और स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य संयोजकों पर तकनीकी कार्यों का अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है, जो उनकी मूल जिम्मेदारियों के दायरे में नहीं आता।संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में शासन द्वारा स्वास्थ्य संयोजकों से विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन एंट्री कार्य करवाए जा रहे हैं, जिनमें टीकाकरण UWIN, RCH ,IDSP, निक्षय, NCD, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य HRP , रिपोर्टिंग सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रविष्टियां शामिल हैं। इन कार्यों को करने के लिए विशेष कंप्यूटर प्रशिक्षण या तकनीकी दक्षता आवश्यक है, जो स्वास्थ्य संयोजकों की मूल शिक्षा और प्रशिक्षण का हिस्सा नहीं है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों की नियुक्ति का मूल उद्देश्य क्लीनिकल और नर्सिंग संबंधी सेवाएं प्रदान करना है। उनका दायित्व राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का क्रियान्वयन, मरीजों की देखभाल, टीकाकरण और प्राथमिक उपचार जैसी सेवाओं से जुड़ा हुआ है। ऐसे में कंप्यूटर आधारित डेटा एंट्री जैसे कार्यों को उनके ऊपर थोपना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे उनके प्राथमिक कर्तव्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।कार्यरत कर्मचारियों को समय पर इंटरनेट सुविधा, तकनीकी सहायता और उपयुक्त डिवाइस उपलब्ध नहीं कराए जाते। कई बार पोर्टल धीमे चलते हैं या अपडेट नहीं होते, जिससे ऑनलाइन एंट्री करना और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इन समस्याओं की जानकारी पहले भी प्रशासन को दी गई थी, लेकिन कोई ठोस हल अब तक नहीं निकला है।संगठन ने रखी ठोस मांगें:- स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मुख्य मांगें रखी हैं!सभी ऑनलाइन एंट्री कार्य प्रशिक्षित डाटा एंट्री ऑपरेटरों से कराए जाएं।तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की जाए
    स्वास्थ्य संयोजकों के कार्य उत्तरदायित्व में संशोधन कर उन्हें मूल सेवाओं तक सीमित किया जाए।जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक ऑनलाइन कार्यों से असमर्थता जताई जाएगी और इसकी विधिवत जानकारी शासन को दी जाएगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। IT सेल प्रभारी संतलाल साहू,अश्वनी कुमार साहू, थानसिंग चंद्रकांर, जीतेश्वर देवांगन, संजय चन्द्राकर, सहित ब्लॉक के सभी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी शामिल थे। सभी ने एक स्वर में संगठन की मांगों का समर्थन किया और कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान आवश्यक है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन भोग’

    September 22, 2026

    ग्राम टेकारी में परम्परागत रूप से मनाया गया ‘मंगल त्यौहार-खेती-किसानी का काम रहा बंद

    September 22, 2026

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल-भैंसा के शासकीय स्कूलों को मिली 54.13 लाख रुपये की सौगात

    September 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन भोग’

    Vinod GuptaSeptember 22, 202614 Views

    सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में भव्य गणेश उत्सव-भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया ‘छप्पन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.