Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026

    लाखों की चोरी-नकदी और जेवरात लेकर चोर हुए फरार-डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

    June 15, 2026

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    June 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल-इन्होंने किया सरकार के दूरदर्शी फैसले का स्वागत
    Blog

    नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल-इन्होंने किया सरकार के दूरदर्शी फैसले का स्वागत

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 6, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल-इन्होंने किया सरकार के दूरदर्शी फैसले का स्वागत

    आरंग। लोकसभा में शुक्रवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल का पारित होना वास्तव में देशहित में उठाया गया अत्यंत सराहनीय और दूरदर्शी कदम है। सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब सिगरेट, पान मसाला और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले अन्य उत्पादों पर एक्स्ट्रा टैक्स लगाया जाएगा, और इस अतिरिक्त राजस्व का उपयोग सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने में किया जाएगा। प्रीतम कुमार साहू ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा यह निर्णय न सिर्फ स्वास्थ्य की दृष्टि से जनहितकारी है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल भी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में यह तथ्य बिल्कुल सही रखा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारत को तैयारी की कमी का भारी मूल्य चुकाना पड़ा। सेना के पास बजट सीमित होने से आवश्यक हथियार, गोला-बारूद और उपकरणों की उपलब्धता 70-80% तक ही सीमित थी। ऐसे हालात दोबारा न लौटें, यही इस बिल का वास्तविक उद्देश्य है।उन्होंने आगे कहा कि यह सेस किसी आवश्यक वस्तु पर नहीं, बल्कि केवल उन वस्तुओं पर लगाया गया है जो समाज के स्वास्थ्य को क्षति पहुंचाती हैं। इस प्रकार आम नागरिक पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।साहू ने बिल के उस प्रावधान का भी स्वागत किया, जिसके तहत इस टैक्स से प्राप्त धनराशि का एक हिस्सा राज्यों को उनकी विशिष्ट स्वास्थ्य योजनाओं के लिए दिया जाएगा। यह नीतिगत निर्णय एक साथ स्वास्थ्य संरक्षण और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों मोर्चों को मजबूत करेगा। प्रीतम कुमार साहू ने कहा भारत की सुरक्षा सर्वोपरि है। देश की सेनाएँ पूरी क्षमता और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित रहें, इसके लिए उठाए गए इस कदम का हर नागरिक को समर्थन करना चाहिए। सरकार का यह कदम निश्चय ही देश के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाएगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 16, 2026

    लाखों की चोरी-नकदी और जेवरात लेकर चोर हुए फरार-डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं साक्ष्य

    June 15, 2026

    विद्यालय में समर कैंप का सफल समापन-व्यक्तित्व विकास, रचनात्मकता एवं प्रतिभा संवर्धन के लिए हुआ विविध गतिविधियों का आयोजन

    June 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    Rekhraaz SahuJune 16, 20262 Views

    बकमा स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव बागबाहरा। नए शिक्षा सत्र…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.