Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद: संजय कानन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

    July 27, 2026

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    July 26, 2026

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नन्हे हाथों ने उकेरी सड़क सुरक्षा की अहमियत-चित्रों के जरिए दी स्वामी विवेकानंद को भावांजलि
    Blog

    नन्हे हाथों ने उकेरी सड़क सुरक्षा की अहमियत-चित्रों के जरिए दी स्वामी विवेकानंद को भावांजलि

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 12, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नन्हे हाथों ने उकेरी सड़क सुरक्षा की अहमियत-चित्रों के जरिए दी स्वामी विवेकानंद को भावांजलि

    आरंग | शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला गुखेरा में सोमवार को उत्साह और ज्ञान का अनूठा संगम देखने को मिला। अवसर था ‘सड़क सुरक्षा 2026 और ‘स्वामी विवेकानंद जयंती’ का, जिसे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी तूलिका और रंगों के माध्यम से यादगार बना दिया।विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक और मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों की कल्पनाशीलता उनके चित्रों में साफ झलक रही थी।विद्यार्थियों ने ट्रैफिक सिग्नल, हेलमेट ,जेब्रा क्रॉसिंग, रोड सेफ्टी, दिशा सूचक और स्पीड ब्रेकर के सटीक चित्र बनाकर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।वहीं दूसरी ओर, स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी व्यक्तित्व, अन्य महापुरुषों और राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों के रेखाचित्रों के माध्यम से बच्चों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की बारीकियों से अवगत कराया। शिक्षकों ने उदाहरण देते हुए समझाया कि सड़क पर बरती गई एक छोटी सी सावधानी कैसे बड़े हादसों को टाल सकती है। “दुर्घटना से देर भली” के मूलमंत्र के साथ बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात संकेतों को समझने की प्रेरणा दी गई।स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों ने बच्चों को उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि पुरुषोत्तम सोनवानी,प्रधान पाठक प्राथमिक अरविंद वैष्णव, शिक्षक गण रामनारायण कन्नौजे, विमला चौहान,घनश्याम साहू, नोहर लाल यादव,फातिमा जांगड़े की सहभागिता रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद: संजय कानन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

    July 27, 2026

    प्रस्तावित धार्मिक एवं वैदिक आयोजनों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न…

    July 26, 2026

    आरंग में सुना गया प्रधानमंत्री के “मन की बात” के 136 वाँ एपिसोड-एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

    July 26, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद: संजय कानन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत

    Rekhraaz SahuJuly 27, 202689 Views

    महासमुंद: संजय कानन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत महासमुंद। नेशनल…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.