Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नगर पालिका परिषद के टेक्स संबंधी नोटिस पर कॉलोनीवासी हुए एकजुट-बैठक कर लिया ये निर्णय
    Blog

    नगर पालिका परिषद के टेक्स संबंधी नोटिस पर कॉलोनीवासी हुए एकजुट-बैठक कर लिया ये निर्णय

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 12, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नगर पालिका परिषद के टेक्स संबंधी नोटिस पर कॉलोनीवासी हुए एकजुट-बैठक कर लिया ये निर्णय

    आरंग। अटल विहार कॉलोनी के मकान मालिकों को नगरपालिका द्वारा जारी टेक्स संबंधी नोटिस को लेकर शनिवार की रात्रि में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक कॉलोनी का नगर पालिका में विधिवत्‌ विलय नहीं होता, तब तक किसी भी प्रकार का टेक्स भुगतान नहीं किया जाएगा।एक विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि अटल विहार कॉलोनी वर्तमान में गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) के अधीन है और अब तक नगरपालिका क्षेत्र में सम्मिलित नहीं की गई है। इसके बावजूद नगरपालिका द्वारा कर संबंधी नोटिस जारी किया जाना कॉलोनीवासियों को अनुचित प्रतीत हो रहा है। इस संदर्भ में अटल विहार विकास समिति द्वारा पूर्व में ही नोटिस निरस्तीकरण हेतु पत्राचार किया गया है, परंतु अब तक कोई स्पष्ट कार्यवाही की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि एक ओर हाउसिंग बोर्ड मेंटेनेंस चार्ज की मांग कर रहा है, तो दूसरी ओर नगरपालिका समेकित कर की मांग…जिससे कॉलोनीवासी दोहरी कर वसूली की स्थिति का सामना कर रहे हैं। इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए समिति ने निर्णय लिया है कि सूचना का अधिकार (RTI) के तहत नगरपालिका एवं हाउसिंग बोर्ड दोनों से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। समिति ने कहा कि यह समस्या किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि सभी की सामूहिक समस्या है। इसलिए आगे आंदोलन की आवश्यकता पड़ती है तो कॉलोनीवासी एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।
    अटल विहार विकास समिति अध्यक्ष संजय चंद्राकर एवं डीडी कालोनी विकास समिति अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा है कि नपा प्रशासन द्वारा बिना सुविधा दिए करारोपण किया जाना सर्वथा अनुचित है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202690 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.